फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की मशहूर सेलेब्रिटी मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस ने कहा, अभी वजह का साफ पता नहीं

Tue, 09 Jun 2020 05:31 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के चर्चित सितारों सुशांत सिंह राजपूत, वरुण ग्रोवर व ऐश्वर्या राय बच्चन का कारोबारी काम देखती रहीं सेलेब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की सोमवार रात बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा घटना के ठीक पहले मलाड पश्चिम के इलाके मालवनी  में जनकल्याण नगर की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर अपने होने वाले मंगेतर के साथ थीं। उन्हें पास में बोरीवली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है और अभी तक वह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वह चश्मदीद गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है। हालांकि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि यह आत्महत्या थी या दिशा की हत्या की गई है।

4 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा के माता पिता के बयान पुलिस ने रिकॉर्ड कर लिए है जबकि उनके साथ रहने वाले उनके होने वाले पति के बयान समाचार लिखे जाने तक रिकॉर्ड किए जाने अभी बाकी हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस बारे में आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा वरुण शर्मा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि दिशा कई दिनों से परेशान थीं और उन्होंने कल भी एक-दो लोगों से मुलाकात की थी। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें