फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: एलन मस्क की लव लाइफ तो बड़ी फिल्मी है! एम्बर हर्ड से लेकर ग्रिम्स तक इन हसीनाओं को कर चुके हैं डेट

Sat, 05 Nov 2022 03:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क इन दिनों चर्चा में हैं। ट्विटर की कमान संभालने के साथ ही उन्होंने कई हैरान कर देने वाले एलान किए हैं। इसके अलावा एलन मस्क अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं, खासतौर से उनकी लव लाइफ मीडिया की सुर्खियां बनती रही है। बता दें कि मस्क की जिंदगी में एक या दो नहीं, कई हसीनाएं दस्तक दे चुकी हैं और वह अब तक कुल दस बच्चों के पिता बन चुके हैं। एक्ट्रेस एम्बर हर्ड से लेकर कनाडाई सिंगर गिम्स के साथ एलन मस्क की प्रेम कहानी खूब चर्चा में रही। इन दोनों के अलावा और किसके साथ बढ़ चुकी हैं एलन की नजदीकियां, आइए जानते हैं...

Rishab Shetty: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर, बोले- कन्नड़ में ही फिल्में करना चाहता हूं
विज्ञापन

2 of 6
Justine Musk-Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2000 में रचाई पहली शादी
एलन मस्क अब तक तीन शादियां रचा चुके हैं। उनकी पहली पत्नी जेनिफर जस्टिन विल्सन कनाडाई लेखिका हैं। वर्ष 2000 में विल्सन और मस्क की शादी हुई। वर्ष 2022 में मस्क और विल्सन के पहले बच्चे ने जन्म लिया, लेकिन बीमारी के चलते 10 सप्ताह बाद ही उसका निधन हो गया। इसके बाद विल्सन ने 2004 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और फिर 2006 में वह तीन बच्चों की मां बनीं। मस्क और विल्सन के पांच बच्चे हैं। हालांकि, 2008 में इनकी शादीशुदा जिंदगी का अंत हो गया और दोनों का तलाक हो गया।  पांचों बच्चों की कस्टडी मस्क और विल्सन दोनों के पास है। विल्सन शादी को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था, 'मस्क ने उन्हें सिर्फ 'स्टर्टर वाइफ' ही माना।'

Shweta Bachchan: भाई से पैसे उधार लेकर काम चलाती थीं श्वेता बच्चन, बोलीं- मुझे फाइनेंस की जानकारी नहीं दी गई
विज्ञापन

3 of 6
Talulah Riley - फोटो : सोशल मीडिया
तालुलाह रिले से दो बार किया विवाह
विल्सन से तलाक के बाद मस्क की नजदीकियां इंग्लिश एक्ट्रेस और राइटर तालुलाह रिले के साथ बढ़ीं। वर्ष 2012 में दोनों ने शादी रचाई। लेकिन, 2012 में दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने तलाक सिर्फ इसलिए लिया, ताकि दोबारा शादी कर सकें। वर्ष 2013 में दोनों ने फिर शादी की, लेकिन दुर्भाग्य से वर्ष 2016 में इस शादी का भी अंत हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तालुलाह के साथ मस्क का कोई बच्चा नहीं है।

Devi Shri Prasad: देवी श्री प्रसाद के गाने में बिकिनी पहन महिलाओं ने किया मंत्रों का जाप, दर्ज हुआ मामला

4 of 6
Amber Heard-Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया
एम्बर हर्ड के साथ नजदीकियां
तीन बार शादी और तलाक के बाद एलन मस्क का दिल एम्बर हर्ड पर आया। एम्बर हर्ड के साथ एलन मस्क का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा और विवादों में रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने वर्ष 2017 में एक-दूसरे को डेट किया। एम्बर के पूर्व पति और एक्टर जॉनी डेप भी एम्बर पर एलन मस्क के साथ अफेयर का आरोप लगा चुके हैं। जॉनी डेप के साथ शादी में रहते हुए एम्बर का अफेयर एलन मस्क से रहा। हालांकि, दोनों का प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच पाया और ब्रेकअप हो गया।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ कॉपीराइट का केस, केजीएफ से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

5 of 6
Grimes-Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रिम्स के साथ शुरु हुई प्रेम कहानी
एम्बर हर्ड के जिंदगी से चले जाने के बाद एलन मस्क की प्रेम कहानी कनाडाई सिंगर ग्रिम्स के साथ शुरू हुई। ग्रिम्स और मस्क ने वर्ष 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया, लेकिन शादी नहीं की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात ट्विटर के जरिए हुई। मेट गाला में दोनों ने रेड-कार्पेट डेब्यू किया। एलन मस्क के साथ ग्रिम्स के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं। हालांकि, वर्ष 2021 में एलन मस्क का ग्रिम्स के साथ भी ब्रेकअप हो गया।

Varun Dhawan: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वरुण धवन, बात करते हुए भर आईं एक्टर की आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Natasha Bassett - फोटो : सोशल मीडिया
इस एक्ट्रेस को कर रहे अब डेट
इतनी हसीनाओं के साथ प्यार, शादी, तलाक और ब्रेकअप के बाद एलन मस्क की जिंदगी में एक और महिला दस्तक दे चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री, स्क्रीनराइटर और निर्देशक नताशा बैसेट को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों लंबे वक्त से दोस्त थे, लेकिन हाल ही में दोनों को एक-दूसरे से प्यार भी हो गया है। ग्रिम्स से ब्रेकअप के बाद एलन मस्क नताशा के साथ रोमांस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी के अलावा भी मस्क की जिंदगी में कई महिलाएं एंट्री ले चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क वर्तमान में नौ बच्चों के पिता हैं। टेस्ला की पूर्व कर्मचारी शिवोन जिलिस भी एलन मस्क के जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं। इन बच्चों का जन्म नवंबर 2021 में हुआ था।

B.R. Chopra: बीआर चोपड़ा ने कैसे की 'महाभारत' की कास्टिंग? कलाकारों ने खुद बताए मजेदार किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें