फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Bachchan: भाई से पैसे उधार लेकर काम चलाती थीं श्वेता बच्चन, बोलीं- मुझे फाइनेंस की जानकारी नहीं दी गई

Sat, 05 Nov 2022 01:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
Shweta Bachchan-Jaya Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह लाइमलाइट में खूब रहती हैं। श्वेता एक बार फिर खबरों में हैं। इस बार वह अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, श्वेता ने हाल ही में जया बच्चन के साथ इस शो में नव्या से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी फाइनेंस संबंधी जानकारी और नौकरी जैसी बातें साझा कीं। श्वेता बच्चन ने अपने स्कूल-कॉलजे के वो दिन भी याद किए, जब वह अपने भाई अभिषेक बच्चन से उधार लेकर खर्चा चलाया करती थीं।

Virat Kolhi Birthday: अनुष्का ने मजेदार अंदाज में पति को विश किया बर्थडे, फनी फोटोज शेयर कर लिखा- बेस्ट एंगल
विज्ञापन

2 of 4
Shweta Bachchan-Jaya Bachchan-Navya Naveli Nanda - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अपने पॉडकास्ट में नव्या ने अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ महिलाओं के आर्थिक मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान तीनों ने अपनी पहली सैलरी को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान श्वेता बच्चन ने कहा कि जब वह निखिल नंदा के साथ शादी होने के बाद दिल्ली शिफ्ट हुईं तो उन्होंने एक किंडरगार्टन में असिस्टेंट टीचर की नौकरी की। बातचीत के दौरान श्वेता बच्चन ने कहा, 'पैसों के साथ मेरा रिश्ता बहुत खराब है।' श्वेता बच्चन ने इसके लिए अपनी मां जया बच्चन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि जया बच्चन ने उन्हें शुरू से ही फाइनेंस के बारे में शिक्षित नहीं किया। इसके अलावा श्वेता ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह भाई अभिषेक बच्चन से पैसे उधार लेती थीं।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ कॉपीराइट का केस, केजीएफ से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

3 of 4
Shweta Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता बच्चन ने कहा, 'मुझे कभी फाइनेंस मैनेज करना नहीं सिखाया गया। इसके बाद जब मेरी शादी हुई और दिल्ली शिफ्ट हुई तो मैंने एक किंडरगार्टन में एक असिस्टेंट टीचर के रूप में नौकरी की। वहां मुझे सैलरी मिली, मेर ख्याल से सैलरी महीने के करीब तीन हजार रुपये थी। मैंने वह बैंक में डाल दी।' बता दें कि श्वेता बच्चन राइटर और एंटरप्रिन्योर हैं। इस बातचीत के दौरान श्वेता बच्चन ने कहा कि रोजमर्रा के खर्चों का हिसाब-किताब नव्या रखती हैं और वह इसके लिए बाकायदा एक एक्सेल शीट मेनटेन करती हैं।' श्वेता बच्चन ने कहा, 'मैं अब भी अपने बिजनेस का फाइनेंस हैंडल नहीं करती हूं। हालांकि, अब मैं फाइनेंशियल पहलू को बखूबी समझती हूं।' 

Shaktimaan Exclusive: सिद्धांत चतुर्वेदी के ‘शक्तिमान’ बनने की खबर की ये है सच्चाई, मुकेश खन्ना ने कही खरी बात
विज्ञापन

4 of 4
Shweta Bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता बच्चन ने नव्या से कहा, 'मैं कभी नहीं चाहूंगी कि तुम मेरी तरह बनो। मैं बहुत खुश हूं कि तुम और अगस्त्य दोनों जागरुक हो।' श्वेता ने कहा कि हमारे घर में अब नव्या रोजाना के खर्चे और पैसे के लेन-देन का हिसाब रखती है। मैं सिर्फ उस पर नजर रखती हूं। बता दें कि नव्या का यह एपिसोड 'आर्थिक आजादी' थीम पर आधारित था। इससे जुड़ा एक पोस्ट नव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'पैसे के साथ डील करना कठिन है। अगर आप भी ऐसा महसूस करते हैं तो आप इकलौते नहीं है। अधिक जानकारी के लिए लेटेस्ट एपिसोड  चेक करिए।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें