फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishaan Khatter: ‘पिप्पा’ को मिली तारीफ ने ईशान को बनाया ओटीटी स्टार, बड़े परदे पर कब मिलेगा मौका, पढ़िए यहां..

Fri, 10 Nov 2023 01:25 PM IST
यशी पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ईशान खट्टर की नई फिल्म 'पिप्पा' ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म 'धड़क' के बाद ईशान खट्टर की फिल्म 'फोन भूत' ही  थियेटर तक पहुंची पाई है। ‘खाली पीली’ कोरोना संक्रमण काल में गिनती के सिनेमाघरों तक ही पहुंच सकी थी। करण जौहर जैसे निर्माता की फिल्म 'धड़क' से जान्हवी कपूर के साथ डेब्यू करने के बाद भी ईशान खट्टर की आज हिंदी सिनेमा में जो स्थिति होनी चाहिए, वैसी है नहीं। आने वाले दिनों में भी उनके पास ज्यादा फिल्में नहीं हैं। चल क्या रहा है उनके करियर में आइए जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माना जा रहा था कि करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू के बाद ईशान खट्टर का नाम हिंदी सिनेमा के अग्रणी सितारों के लिस्ट में शामिल हो जाएगा । 'धड़क' भले ही उतनी सफल फिल्म नहीं रही, लेकिन इस फिल्म में ईशान खट्टर के काम की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म  के साथ ही करण जौहर ने ईशान खट्टर के साथ तीन फिल्मों का और भी अनुबंध किया था, लेकिन 'धड़क'  के बाद ही ईशान खट्टर न सिर्फ धर्मा प्रॉडकाशन की फिल्मों से आउट हुए, बल्कि करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी से भी उनका पत्ता कट गया।
विज्ञापन

3 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताया जाता है कि करण जौहर और ईशान खट्टर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी और इसी बहस के बाद ईशान खट्टर को धर्मा कैंप ने बाहर का न सिर्फ रास्ता दिखा दिया, बल्कि धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करने वाले निर्देशकों को भी ईशान खट्टर से दूरी बनाने की सलाह दे दी। धर्मा प्रोडक्शन्स से पत्ता कटने के बाद ईशान खट्टर को मीरा नायर की ब्रिटिश सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' में बढ़िया मौका मिला।

4 of 5
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता के तौर पर अली अब्बास जफर की फिल्म 'खाली पीली' में ईशान को जयदीप अहलावत जैसे सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में ईशान खट्टर के अभिनय की तारीफ भी हुई। हालांकि इस फिल्म में अनन्या पांडे की मौजूदगी ने फिल्म का सबसे ज्यादा नुकसान किया। इसके बाद 'मिर्जापुर' जैसी सीरीज का निर्देशन कर गुरमीत सिंह की फिल्म 'फोन भूत' में ईशान खट्टर को कैटरीना कैफ के साथ काम करने का मौका मिला। इसी बीच ईशान खट्टर को विशाल भारद्वाज जैसे निर्देशक के साथ जुडने का मौका मिला। ईशान खट्टर ने विशाल भारद्वाज की शॉर्ट फिल्म 'फुरसत' में वामिका गब्बी के साथ काम किया। चर्चा थी कि ईशान खट्टर को लेकर विशाल भारद्वाज लेखक सलमान रशीदी के नॉवेल 'मिडनाइट चिल्ड्रन' पर वेब सीरीज का निर्माण करने वाले हैं। लेकिन यहां भी उनका पंगा हो गया और सीरीज पर काम बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ समय पहले ईशान खट्टर का नाम हॉकी के दिग्गज ध्यानचंद पर बनने वाली बायोपिक से जुड़ा था। और, इस फिल्म को लेकर ईशान खट्टर ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। तभी खबर आया कि फिल्म में ईशान खट्टर नहीं, बल्कि विक्की कौशल नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म को लेकर निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और निर्देशक अभिषेक चौबे कुछ भी बात करने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें