हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कामगारों, तकनीशियनों की संस्था 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' अपने सदस्यों की समस्याओं को अपने स्तर पर हल करने की कोशिश करती रहती है। फेडरेशन ने कामगारों और तकनीशियनों की साल भर की जिन छुट्टियों का ऐलान किया था, वह छुट्टियां अभी तक लागू नहीं हो पाई है। इसके पीछे जो वजह सामने आई है, वह ये है कि फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत सभी संस्थाएं एकजुट नहीं है। इसी बीच मुंबई में सक्रिय एक और संस्था राष्ट्रीय फिल्म श्रमिक संघ ने गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के सामने फिल्म कर्मियों व तकनीशियनों की विभिन्न समस्याओं को रखा।