बॉलीवुड अभिनेत्रियां बेशक अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन वर्तमान में, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस भी किसी से कम नहीं हैं। आज के समय में कई ऐसी साउथ हसीनाएं हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैंशन सेंस व बोल्डनेस की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस लिस्ट में फेमस साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमला पॉल का नाम भी शामिल है। अमला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी बोल्ड व सिजलिंग तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह काफी स्टनिंग कर रही हैं। लेकिन फैंस को अमला की ये हॉट तस्वीरें कुछ खास पसंद नहीं आईं, जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। वहीं, अब अमाला ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।