फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: 'सिंघम अगेन' देखने के लिए ये बॉलीवुड सितारे भी हैं बेताब, ट्रेलर देख इस अंदाज में की तारीफ

Tue, 08 Oct 2024 12:59 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंघम अगेन के धमाकेदार ट्रेलर लांच के बाद प्रशंसकों को फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है। इससे बॉलीवुड सुपरस्टार भी पीछे नहीं रहे। बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की और जल्द ही फिल्म देखने की इच्छा भी जताई है।
विज्ञापन
1 of 7
सिंघम अगेन देखने के लिए बेताब हैं सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म सिंघम अगेन दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर लांच हुआ है। ट्रेलर लांच के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने इस फिल्म के ट्रेलर की सराहना की है। साथ ही फिल्म की कास्ट को बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अजय देवगन और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'नेक्स्ट लेवल, इस फिल्म का शानदार फ्रेम देखकर अब मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है'।



 
विज्ञापन

3 of 7
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन ने भी फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद मेकर्स और कलाकारों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। वरुण धवन ने कहा, 'ये बहुत ही शानदार है'।
 

4 of 7
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी छिल्लर  
मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी समेत पूरी स्टार कास्ट को टैग कर लिखा है- 'अब इंतजार नहीं हो रहा'।
विज्ञापन

5 of 7
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने इस फिल्म को लेकर मेकर्स और कलाकारों को बधाई दी है। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'चाचू, आपके पंच फिल्म सिंघम अगेन में बहुत ही हार्ड हैं। इस रामायण का रावण है तू। आग लगा दी। सिंघम की दहाड़ वापस आ गई है'।
विज्ञापन

6 of 7
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल ने फिल्म के सभी कलाकारों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 'आला रे आला, क्या तोड़ फोड़ विस्फोटक ट्रेलर है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर पूरी कास्ट को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैंने फिल्मों में कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा है। मतलब एक से बढ़कर एक। मैं इसे देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। बिल्कुल भी नहीं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें