फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force Day 2024: एयरफोर्स के जांबाजों का दम दिखाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, देखकर आंखे हो जाएंगी नम

Tue, 08 Oct 2024 12:43 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों के जरिए हमें हमारे आसपास की कहानियों, इतिहास आदि के बारे में जानने को मिलता है। आज 'भारतीय वायुसेना दिवस' पर हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जो हमें हमारे सैनिको और एयरफोर्स जांबाजों का पराक्रम दिखाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय वायुसेना पर आधारित फिल्में - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों के जरिए हम पुराने तौर तरीकों, नए बदलावों और रिश्तों की कशमकश को समझते हैं। ऐसे ही फिल्में हमें सरहद पर मौजूद सैनिकों और उनके जज्बे को दिखाती हैं। 'भारतीय वायुसेना दिवस' पर हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिनको देखकर हमने अपने देश के जवानों पर गर्व होगा। 


 
विज्ञापन

2 of 5
भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह भुज बेस पर हवाई पट्टी के दुश्मन के विमान की मदद से नष्ट कर दिया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय कार्णिक का किरदार निभाया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर, एमी विर्क नजर आए थे।

Gauri Khan Birthday: शाहरुख की पत्नी गौरी को फराह खान ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझी कीं अनदेखी तस्वीरें

विज्ञापन

3 of 5
फाइटर - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
फाइटर
एक्शन फिल्म फाइटर एयरफोर्स के जांबाजों पर आधारित है। इस फिल्म में रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, संजीदा शेख भी नजर आईं थी। फिल्म में 2019 पुलवामा हमले, 2019 बालाकोट हवाई हमले और 2019 भारत-पाकिस्तान सीमा युद्ध पर आधारित है। फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी।

Govinda: राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने गोविंदा से उनके आवास पर की मुलाकात, स्वस्थ होने की कामना

4 of 5
गुंजन सक्सेना - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
गुंजन सक्सेना
यह फिल्म उन छह महिलाओं पर आधारित है, जो 1996 में भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में शामिल हुई थी। गुंजन सक्सेना के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार सक्सेना और भाई लेफ्टिनेंट कर्नल अंशुमान ने थलसेना में अपनी सेवा दी थी। फ्लाइंग फाइटर गुंजन सक्सेना 24 साल की उम्र में कारगिल युद्ध के दौरान वायुसेना में शामिल हुई थीं। फिल्म में जान्हवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी नजर आए थे।

Malvi Malhotra: शादी से इंकार करने पर उसने घोंप दिया चाकू, वर्षों बाद इंसाफ मिला, छलका मालवी मल्होत्रा का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
मौसम
फिल्म मौसम में 1992 से 2002 तक 10 सालों की अवधि में फैली हुई है। इस फिल्म में बाबरी मस्जिद का विध्वंस, बॉम्बे दंगे, 1993 के बम विस्फोट, कारगिल युद्ध, 9/11 हमले और गोधरा के दंगों को दिखाया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर न स्क्वाड्रन लीडर का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें