अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक ओर जहां फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वही दूसरी ओर हाल ही में फिल्म के टीजर के रिलीज डेट की भी घोषणा की गई। फिल्म का टीजर गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। वहीं, अब फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी साझा किया है, जिसने फैंस के उत्साह को आसमान तक पहुंचा दिया।