अक्षय कुमार बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं, जो फिल्मों में हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं। अभिनेता ने अपनी कई फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया है, जिस वजह से फैंस भी अक्षय कुमार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें अभिनेता एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के लुक ने सबको हैरान कर दिया। आज हम आपको अक्षय कुमार की ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं, जिसमें अभिनेता ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स से भी फैंस को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 11
अश्रय कुमार फिल्म सिंह इज किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंह इज किंग
अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इस किंग' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेता ने सरदार का किरदार निभाया था। अक्षय कुमार पगड़ी में फैंस को काफी पसंद आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार सोनू सूद की जगह डॉन की गद्दी पर बैठते हैं और फिर वह सबको अच्छाई के रास्ते पर लेकर आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बाजमी ने किया था।
विज्ञापन
3 of 11
अक्षय कुमार फिल्म एक्श रिप्ले
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन रीप्ले
साल 2010 में रिलीज हुई 'एक्शन रीप्ले' एक साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक 70 के दशक के अभिनेताओं की तरह था। अक्षय के साथ फिल्म में ऐश्वर्या राय नजर आई थीं। दोनों ने फिल्म में पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी, जो हमेशा लड़ते-झगड़ते रहते थे। आदित्य रॉय कपूर दोनों के बेटे के किरदार में थे, जो अपने माता-पिता का झगड़ा खत्म करने के लिए टाइम मशीन से 70 के दशक में चला जाता है। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई थी।
4 of 11
अक्षय कुमार फिल्म जोकर
- फोटो : सोशल मीडिया
जोकर
अक्षय कुमार की फिल्म 'जोकर' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता ने एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाई थी, जो नासा में काम करते हुए एलियंस की खोज करता है। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता। इसके बाद वह अपने गांव पगलापुर आता है। यहां पर अक्षय बाकी गांव के लोगों की तरह रहते हैं। अभिनता का लुक गांव के आम आदमी की तरह था। अक्षय कुमार गांव में लोगों की परेशानियों को दूर करते हैं। 'जोकर' नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है लेकिन ऐसा है नहीं। फिल्म सिनेमाघरों बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
अक्षय कुमार फिल्म स्पेशल 26
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेशल 26
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में एक ऐसा गुट दिखाया गया है, जो सीबीआई अधिकारियों के रूप में नकली छापेमारी करता है। फिल्म की कहानी फैंस को पसंद आई थी।
विज्ञापन
6 of 11
अक्षय कुमार फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा
'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के दूसरे पार्ट 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में अक्षय कुमार नजर आए थे। फिल्म में अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका में थे, जिसके इशारे पर मुंबई चलता था। उनका लुक भी काफी अट्रैक्टिव था। हालांकि, इस फिल्म को इतना प्यार नहीं मिला, जितना फिल्म के पहले पार्ट को मिला था।
विज्ञापन
7 of 11
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी
- फोटो : सोशल मीडिया
केसरी
साल 2019 मेें रिलीज हुई फिल्म 'केसरी' पीरियड ड्रामा है, जिसमें अक्षय कुमार भारतीय ब्रिटिश सेना के जवान के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक काफी शानदार था। सिर पर भगवा रंग की बड़ी सी पगड़ी में अभिनेता काफी जचे थे। फिल्म में 21 सिख जवानों की 10 हजार अफगानों के खिलाफ जंग दिखाई है। फिल्म की कहानी, कलाकारों की एक्टिंग से लेकर गानों तक को फैंस ने पसंद किया था।
8 of 11
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4
- फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 4
अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' काफी पॉपुलर है। इस सीरीज का चौथा पार्ट 'हाउसफुल 4' साल 2019 में रिलीज हुई था। इस फिल्म में अक्षय कुमार जब राजा के किरदार में थे, तब उन्हें गंजा दिखाया गया था। फिल्म को कॉमेडी के साथ हॉरर भी बनाने की कोशिश की गई थी। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा नजर आए थे।
9 of 11
अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मी
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' फैंस के बीच रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गई थी। इस फिल्म में अभिनेता ने एक किन्नर की भूमिका निभाई थी। उनके अंदाज और लुक ने फैंस को हैरान कर दिया था। लाल रंग की साड़ी पहने और माथे पर बड़ी लाल बिंदु लगाए अक्षय नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय ने किन्नर के किरदार में शानदार एक्टिंग की थी। फिल्म में अक्षय के साथ शरद केलकर भी थे, जिनकी एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था।
10 of 11
अक्षय कुमार सॉन्ग सारे बोलो बेवफा
- फोटो : यूट्यूब
बच्चन पांडे
'बच्चन पांडे' अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में से एक है, जो होली के मौके पर यानी 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका में है, जिसकी एक आंख पत्थर की होती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही अक्षय कुमार का लुक चर्चा में बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। अक्षय के साथ फिल्म में कृति सेनन और अरशद वारसी भी हैं।
पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर हैं, जो इस फिल्म के जरिए एक्टिंग में अपना डेब्यू कर रही हैं।