फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Birthday: दर्शकों का राउडी, प्रोड्यूसर्स का पृथ्वीराज, समझिए अक्षय की आने वाली फिल्मों का राज

Sat, 09 Sep 2023 01:31 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार की आगामी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
लगातार आधा दर्जन फ्लॉप फिल्में दे चुके अक्षय कुमार के करियर के लिए बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' किसी संजीवनी से कम नहीं है। अक्षय कुमार का सिनेमा करने में यकीन कम ही रहा है, वह बस अच्छे प्रोजेक्ट करते हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हों या फ्लॉप, उन्हें बनाने वाला मुनाफा कमाते रहते हैं। यही वजह है कि वह लगातार फिल्में कर रहे हैं। 9 सितंबर 1967 को जन्मे अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए जानते हैं, रिलीज की कतार में लगी उनकी नई फिल्मों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मिशन रानीगंज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
मिशन रानीगंज
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है।  इस फिल्म में अक्षय कुमार ने स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है।  यह फिल्म रानीगंज कोलफील्ड में एक वास्तविक जीवन की घटना और स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल के वीरतापूर्ण कार्य से प्रेरित है, जिन्होंने भारत के कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। जसवंत सिंह गिल ने साल 1989 में रानीगंज में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान के अंदर फंसे खनिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
वेडात मराठे वीर दौडले सात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वेडात मराठे वीर दौडले सात
अभिनेता अक्षय कुमार निर्देशक महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' से मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी  सात मराठा वीरों की है। मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार अक्षय कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा 'बिग बॉस मराठी' फेम जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे और विशाल की मुख्य भूमिकाएं हैं, तो वही इस फिल्म में  महेश मांजरेकर के बेटे सत्य मांजरेकर भी एक खास किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म मराठी के साथ साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में दीपावली के अवसर पर 9 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।  

4 of 6
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां
निर्देशक अली अब्बास की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे। तो वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और  टाइगर श्रॉफ के दमदार एक्शन सीन देखने को मिलेगा। भारत के अलावा इस फिल्म की शूटिंग यूरोप और यूएई में कुछ बेहतरीन स्थानों की गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल 2024 को ईद पर रिलीज होगी।
Waah! Tera Kya Kehna: रीमेक की गंगा में गोविंदा की फिल्म की डुबकी, ‘दूल्हे राजा’ पर शाहरुख खान की नजर
विज्ञापन

5 of 6
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
स्काई फोर्स
फिल्म 'स्काई फोर्स' में अभिनेता अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका में है। यह फिल्म भी एक सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सारा अली खान, निमरत कौर, वीर पहरिया की मुख्य भूमिकाएं हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी, लेकिन अभी तक इस फिल्म के रिलीज की घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन कर रहे हैं।
The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री ने जारी किया 'द वैक्सीन वॉर' का फर्स्ट लुक पोस्टर, दिखी कई सितारों की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सी शंकरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सी शंकरन 
जलियांवाला बाग नरसंहार की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'सी शंकरन' में अक्षय कुमार, सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने नरसंहार के बारे में सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।  इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन भी वकील की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं अभिनेत्री अन्यया पांडे भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। करण सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल 21 जून 2024 बताई जा रही है। 
Dream Girl 2: ड्रीम गर्ल 2 की सफलता से झूमे आयुष्मान खुराना, फैंस के लिए खास पार्टी का किया इंतजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें