मनोज अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक मनोज अग्रवाल कहते हैं, 'मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और कलाकारों का चयन किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च अप्रैल से शुरू होगी।' गोविंदा के साथ निर्देशक मनोज अग्रवाल 'परदेसी बाबू', 'वाह तेरा क्या कहना' और 'हद कर दी आपने' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह पूछे जाने पर कि, क्या 'वाह तेरा क्या कहना' में गोविंदा की झलक देखने को मिलेगी ? मनोज अग्रवाल कहते हैं, 'गोविंदा फिल्म में रहेंगे कि नहीं रहेंगे, अभी यह बात तय नहीं है।'