फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISPL T10: आईएसपीएल टी 10 में जुटी मनोरंजन और खेल जगत के सितारों की भीड़, बिग बी से तेंदुलकर तक का रहा जलवा

Wed, 06 Mar 2024 10:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) टी10, 2024 का उद्घाटन समारोह ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में हुआ। इसमें खेल से लेकर मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। 
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) टी10, 2024 के उद्घाटन समारोह में ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में देश की कुछ नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, राम चरण, बोमन ईरानी और सूर्या को भाग लेते देखा गया। सितारों की तस्वीरें इंटरनेट जगत में छाई हुई हैं। सेलिब्रिटीज को क्रिकेट में एक-दूजे को टक्कर देते हुए देखने के लिए लोगों का उत्साह भी चरम पर है। 
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल)  के उद्घाटन समारोह में खेल जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर समेत बॉलीवुड जगत की भी कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं। इस दौरान सूर्या, राम चरण, बोमन ईरानी, अक्षय कुमार और राम चरण को एक साथ मैदान में मस्ती करते देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सचिन तेंदुलकर ने बोमन ईरानी और अक्षय कुमार से बातचीत की। इस दौरान बोमन सूट-बूट में खूब जंचे। वहीं, अक्षय कुमार व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक लोवर में स्वैग बिखेरते देखा गया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ऑल ब्लैक अटायर में सन ग्लासेस लगाए बेहद स्मार्ट नजर आए। इवेंट में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का भी स्वैग देखते ही बना। 

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

4 of 5
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में 'बिग बॉस 17' के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का भी जलवा देखने को मिला। मुनव्वर अपनी टीम की जर्सी में फैंस के साथ पोज देते देखे गए। साथ ही वह क्रिकेट मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित भी नजर आए। इतना ही नहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव भी इसका हिस्सा रहे। एल्विश और मुनव्वर को एक फ्रेम में देखना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है।

Sandeep Reddy Vanga: 'एनिमल' की सफलता के बाद संदीप ने मुंडवाया सिर, अगली फिल्म के लिए तिरुपति में की प्रार्थना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आईएसपीएल टी10 टीमों का स्वामित्व हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसे विभिन्न फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं के पास है। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन माझी मुंबई के मालिक हैं जबकि अक्षय कुमार श्रीनगर वीर के मालिक हैं। जहां ऋतिक रोशन बैंगलोर स्ट्राइकर्स के मालिक हैं, वहीं सूर्या चेन्नई सिंघम के मालिक हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान, टाइगर्स ऑफ कोलकाता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Devara Part 1: थंगम बन दिल जीतने आ रहीं जान्हवी कपूर, जन्मदिन पर 'देवरा-भाग 1' से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें