फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga: 'एनिमल' की सफलता के बाद संदीप ने मुंडवाया सिर, अगली फिल्म के लिए तिरुपति में की प्रार्थना

Wed, 06 Mar 2024 09:19 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संदीप रेड्डी वांगा इस वीडियो में तिरुमाला मंदिर के परिसर में दिखाई दे रहे हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद निर्देशक तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक नए लुक में दिखाई दिए हैं। निर्देशक तिरुमाला मंदिर में बिना बाल के साथ गंजे दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने देवता को बाल चढ़ाए हैं। संदीप को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में देखा गया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिर मुंडवाए हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा इस वीडियो में तिरुमाला मंदिर के परिसर में दिखाई दे रहे हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद निर्देशक तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान वह नीले रंग के कुर्ते के साथ गुलाबी दुपट्टे में दिखाई दे रहे हैं। वह वीडियो में उत्साह के साथ फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

Asha Bhosle: आशा भोसले ने मुंबई में अमित शाह से की मुलाकात, गृह मंत्री के सामने गाया 'अभी ना जाओ छोड़ कर'
विज्ञापन

3 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : social media
वहीं, जब उनसे उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' का जिक्र किया। शाहिद कपूर की कबीर सिंह और रणवीर कपूर स्टारर एनिमल की तरह स्पिरिट को भी भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा संदीप के साथ सह-निर्मित किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में टी-सीरीज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने पोस्ट साझा कर इसकी घोषणा की गई थी।  

4 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
भूषण कुमार के साथ साझेदारी को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने एक बयान में कहा था, वह मेरी रचना के विषय में जिस तरह की स्वतंत्रता देते हैं और किसी भी गाने को चुनने की स्वतंत्रता देते हैं, वह मुझे टी-सीरीज में घर जैसा महसूस कराता है और इससे ज्यादा निर्देशक की जरूरत कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल-संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल के बाद से संदीप रेड्डी वांगा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही कई कारणों से सुर्खियां बटोर रही है। बीते वर्ष के आखिरी में एक दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया था।  

Oscars 96th: 'मदर इंडिया' से लेकर 'टु किल अ टाइगर' तक, ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी हैं ये भारतीय फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें