फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: अजय देवगन ने काजोल को पहली मुलाकात में कर दिया था नापसंद, इंटरव्यू में बताई थी वजह

Sat, 23 Oct 2021 02:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
kajol and ajay devgan - फोटो : instagram/sunny Kajol
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जो पहली नजर में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन कुछ ऐसी जोड़ियां भी होती हैं, जिनके रिश्ते की शुरुआत रिजेक्शन के साथ हुई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल अजय देवगन और काजोल भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। काजोल और अजय देवगन ने एक-दूसरे को पहले लंबे समय तक डेट किया था और फिर गुचपुच तरीके से साल 1999 में शादी रचा ली थी।

दोनों एक-दूसरे से बेहद ही अलग हैं। जहां अजय देवगन फिल्मी दुनिया में अपने शांत व्यवहार और कम बोलने के लिए जाने जाते हैं। तो वहीं काजोल एक दम बिंदास इंसान हैं। उनका चुलबुला अंदाज फैंस ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, काजोल को बात करने का भी काफी ज्यादा शौक है। अलग-अलग पर्सनैलिटी के होने के बाद भी काजोल और अजय एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब अजय को काजोल से मिलना पसंद नहीं था। इस बारे में खुद अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन ने ‘पायनियर’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेता ने बताया था कि, वह जब पहली बार काजोल से मिले थे, तब वह उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आई थीं, जिस वजह से अजय कभी काजोल से दोबारा नहीं मिलना चाहते थे। इसका कारण भी अजय ने इस इंटरव्यू में बताया था।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने काजल संग अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा था, ‘मैं काजोल से पहली बार फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान मिला था। लेकिन सच कहूं तो, मैं इसके बाद काजोल से कभी मिलना नहीं चाहता था। इसकी वजह ये है कि, अगर आप काजोल से पहली बार मिलेंगे, तो उनकी तेज आवाज, अभिमान और बहुत ज्यादा बातचीत करना उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता हुआ लगेगा। मैं और काजोल एक-दूसरे से बहुत अलग है। हालांकि बाद में मुझे काजोल का नेचर समझ आने लगा और मुझे लगता है कि जो होना लिखा होता है, वो हो ही जाता है।'

4 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने ये भी बताया था कि, उन दोनों के बीच कभी भी ऑफिशियल तौर पर प्रपोजल नहीं हुआ है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते थे। इसी वजह से दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को ‘आई लव यू’ नहीं बोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kajol ajay devgn
अजय देवगन और काजोल ने बेहद ही सीक्रेट तरीके से शादी की थी। इस पर उन्होंने कहा था, ‘समय के साथ हम दोनों का प्यार बढ़ता गया। लेकिन हम जब तक श्योर नहीं हो गए, तब तक हम दोनों ने शादी करने का फैसला नहीं लिया था।’ अजय अपनी सफल शादी का सारा क्रेडिट काजोल को देते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें