फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ऑफिस पहुंचीं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, हाथ में दिखा लिफाफा

Sat, 23 Oct 2021 01:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, पूजा ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का परिवार इन दिनों आर्यन खान के चलते चर्चा में बना हुआ है। आर्यन खान को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है और वो ऑर्थर रोड जेल में बंद है। वहीं शाहरुख पूरी कोशिश में है कि जल्द से जल्द आर्यन को जेल से बाहर निकाला जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी आज सुबह यानि शनिवार को एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं। पूजा आज सुबह करीब 10 बजे दक्षिण मुंबई के बलॉर्ड एस्टेट एंटी ड्रग एजेंसी के कार्यालय में हाथ में एक लिफाफा लेकर पहुंची थीं।

एनसीबी दफ्तर पहुंची थीं पूजा ददलानी

वो करीब एक घंटे तक ऑफिस में थी जहां बाहर निकलने पर मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और उनसे बात करने की कोशिश की। हालांकि पूजा बिना कुछ बोले आगे बढ़ गईं। इससे पहले भी आर्यन की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान पूजा कोर्ट पहुंची थीं। साथ ही ऐसी खबर आई थी कि आर्यन को जमानत ना मिलने पर पूजा रोने लगी थीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी की एक टीम गुरुवार को शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची थी जहां से उन्होंने कुछ दस्तावेज लिए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी नोटिस देने गए थे। इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, तो उसे एनसीबी को सौंप दें। शाहरुख के घर एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी के मन्नत पहुंचने के बाद ऐसी खबरें आने लगी थीं कि वो मन्नत पर छापेमारी करने गए हैं। इस पर एनसीबी ने साफ किया था कि वो छापेमारी करने नहीं बल्कि जरूरी कागजात लेने गए थे। इसके साथ ही एक अधिकारी ने कहा था कि ये जांच की एक प्रक्रिया है और अगर इसमें किसी से पूछताछ भी की जा रही है तो इसका मतलब ये नहीं की वो व्यक्ति अपराधी हो।

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
3 अक्तूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 14 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी, तब मुंबई सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद 20 अक्टूबर को बेल रिजेक्ट कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान को उसका कैदी नंबर मिल गया है। जेल में उसे नाम से नहीं बल्कि कैदी नंबर से बुलाया जाता है। आर्यन को कैदी नंबर N956 दिया गया है। साथ ही ऐसी खबरें भी हैं कि आर्यन जेल में रोता रहता है और सफाई के चलते जेल का वॉशरूम भी नहीं इस्तेमाल कर रहा है जिससे जेल स्टॉफ चिंता में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें