माधुरी दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में जिस तरह के किरदार संजय लीला भंसाली ने गढ़े हैं उसके लिए उन्हें कम से कम 18 नामी अभिनेत्रियां इस सीरीज में चाहिए। इनमें माधुरी दीक्षित जैसे कुछ बड़े नाम स्पेशल अपीयरेंस भी करते नजर आ सकते हैं। माधुरी के साथ फिल्म ‘गुलाब गैंग’ में दिखीं अभिनेत्री जूही चावला का नाम भी ‘हीरामंडी’ के लिए फाइनल होने की खबर है। और, जो दूसरे नाम अभिनेत्रियों के इस सीरीज के लिए अब तक सामने आए हैं, उनमें सोनाक्षी सिन्हा, निम्रत कौर, मनीषा कोइराला आदि की चर्चा होती रही है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी हाल में भंसाली से मुलाकात की है।