टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू ने साल 1983 में फिल्मों में डेब्यू किया था। वह अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से जल्द ही फिल्मों में हिट हो गए। आज वह दक्षिण भारत के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह मुरारी, बॉबी, ओक्काडू,अर्जुन,पोकिरी, बिजनेसमैन, स्पाइडर, भारत अने नेनु सहित कई फिल्मों में शानदार काम कर चुके हैं।
अपनी फिल्मों के साथ साथ वह अपने परिवार से नजदीकियों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें फैमिली मैन भी कहा जाता है, वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। हाल ही में महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। इस फोटो में वह अपने बेटे के साथ खड़े हैं। आज उनका बेटा गौतम 15 साल का हो गया है। बेटे गौतम को विश करते हुए महेश बाबू ने एक मैसेज भी शेयर किया है। इस पोस्ट पर उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने दिल की इमोजी कॉमेंट किया है।