देश इस समय कोरोनावायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए लगातार लड़ रहा है। साथ ही संक्रमितों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। जिनमें सोनू सूद के साथ-साथ अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, गुरमीत चौधरी जैसे कई नाम शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी ऐसे मुश्किल समय में लोगों से मदद का हाथ आगे बढ़ाने की अपील की थी। वहीं अब प्रियंका के पति निक जोनस भी भारत के समर्थन में उतर आए हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।