फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के 15 सबसे ‘जुनून’ भरे गाने, जो देते हैं ‘हर मैदान फतह’ करने की ताकत

Thu, 29 Apr 2021 06:10 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
बॉलीवुड के प्रेरणादायक गानें - फोटो : Social media
भारत में संगीत की समृद्ध परंपरा रही है। गिने-चुने देशों में ही संगीत की इतनी पुरानी एवं संपन्न परंपरा पायी जाती है। संगीत एक ऐसी कला है, जिसमें संयमित सुर न केवल आवाज को तराशते हैं, बल्कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप जीवन को भी संयम देते हैं। इसे सुनकर आत्मिक शांति का अनुभव करना काफी सरल है। यही कारण है कि बॉलीवुड की कोई भी फिल्म हो उसमें गाने को विशेष महत्व दिया जाता है। इंडस्ट्री में कई तरह के गाने बनते हैं। कुछ गाने दिमाग को शांत करते हैं तो कुछ गाने गाजे-बाजे के साथ पार्टी के लिए होते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी गाने होते हैं जब आप जिंदगी से हारने लगते हैं तो ये आपको ऊर्जा देते हैं। समस्याओं से बाहर निकालने में आपकी मदद करते हैं और एक जोश भर देते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ धुनों के तार छेड़ेंगे जो सीधे आपके दिल को छू लेंगे।
विज्ञापन

2 of 16
जिंदगी कैसी है पहेली - फोटो : Social media
जिंदगी कैसी है पहेली
फिल्म 'आनंद' का ये गाना सुनकर आप आसानी से जिंदगी के उतार-चढ़ाव को समझ सकते हैं। इस गाने को मन्ना डे ने गया था। गाने को सलिल चौधरी ने संवारा है। ये आज भी एक अलग सा सुकून देता है। और इस पीढ़ी के युवा भी इसे खूब पसंद करते हैं।

विज्ञापन

3 of 16
जिंदगी की यही रीत है - फोटो : Social media
जिंदगी की यही रीत है
फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का ये गाना आपको समस्याओं से उभरने में मदद करता है। इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने गाने को संवारा था। वहीं, जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखा था।

4 of 16
रुक जाना नहीं तू कहीं हार के - फोटो : Social media
रुक जाना नहीं तू कहीं हार के
'इम्तिहान' पिक्चर का ये गाना हमें समस्याओं के बाद भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का म्यूजिक इसे खास बनाता है।

विज्ञापन

5 of 16
यहां के हम सिकंदर - फोटो : Social media
यहां के हम सिकंदर
'जो जीता वही सिकंदर' फिल्म के इस गाने को उदित नारायण और साधना सरगम ने गया था। इस गाने में जतिन ललित ने म्यूजिक दिया है।

विज्ञापन

6 of 16
अल्लाह के बंदे हंस दे - फोटो : Social media
अल्लाह के बंदे हंस दे
फिल्म 'वैसा भी होता है' का ये गाना कैलाश खेर, परेश कामत और नरेश कामत ने गाया है। इस गाने को सदाकत हुसैन ने लिखा था और म्यूजिक अभिनव धार ने दिया था। ये गाना आपको जोश से भर देगा।

विज्ञापन

7 of 16
आजादियां पैरों की बेड़ियां - फोटो : Social media
आजादियां पैरों की बेड़ियां
फिल्म 'उड़ान' का ये गाना सुनकर आप रिफ्रेश हो जाएंगे और बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गया है। म्यूजिक भी अमित त्रिवेदी ने ही दिया है।

8 of 16
आशाएं - फोटो : Youtube
आशाएं 
फिल्म 'इकबाल' का ये गाना केके और क्लिंटन सेरेजो ने गाया है। गाने को सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने संवारा है। इरफान सिद्दकी की कलम से निकला ये गाना आपको आशावादी रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

9 of 16
कर हर मैदान फतह - फोटो : Social media
कर हर मैदान फतह
फिल्म 'संजू' का ये गाना सुखविंदर और श्रेया घोषाल ने गाया था। विक्रम मोन्ट्रोसे ने म्यूजिक दिया था। गाना सुनने के बाद बेशक आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आप कुछ कर गुजरने के जुनून से भर उठेंगे।

10 of 16
चले चलो - फोटो : Social media
चले चलो
2001 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर ऑस्कर नामित फिल्म 'लगान' का ये गाना एआर रहमान ने दिया है, जिसे जावेद अख्तर ने अल्फाज दिए थे। गाने को सुनकर बेशक आपमें ऊर्जा जगेगी।

11 of 16
चक दे इंडिया - फोटो : Social media
चक दे इंडिया
'चक दे इंडिया' का ये टाइटल सॉन्ग अपने समय में सबकी जुबान पर था। इसे सुखविंदर व सलीम मर्चेन्ट ने गाया था और इस गाना में म्यूजिक भी सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने दिया है। इस गाने को लोग आज भी इतना पसंद करते हैं कि देश के नाम जब भी कोई सम्मान जुड़ता है तो इसे बजाते हैं।

12 of 16
अपना टाइम आएगा - फोटो : Social media
अपना टाइम आएगा
ढेर सारी म्यूजिक और हाई बीट पर फिल्माया गया 'गली बॉय' फिल्म का ये गाना आपको जोश से भर देगा। और बताएगा कि आपका समय भी जरूर आएगा। लोगों ने इसे खूब सुना।

13 of 16
ये हौसला कैसे झुके - फोटो : Social media
ये हौसला कैसे झुके
फिल्म 'डोर' के इस गाने को शफकत अमानत अली ने गाया था। वहीं, सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने इस गाने को सवारा है। आपके टूटे हौसले को जोड़ने के लिए इसके बोल काफी हैं।

14 of 16
है जुनून - फोटो : Social media
है जुनून
2009 में आई कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म न्यूयॉर्क का गाना 'है जुनून' वाकई आपके सीने में जुनून भर देगा। इसके बोल से लेकर म्यूजिक तक सबकुछ शानदार हैं। केके की आवाज, प्रीतम का म्यूजिक और संदीप श्रीवास्तव के लिरिक्स वास्तव में इसे खास बनाते हैं।

15 of 16
जय हो - फोटो : Social media
जय हो
फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' का ये गाना जुनून वाला है। इस गाने को एआर रहमान, सुखविंदर सिंह, तन्वी शाह और महालक्ष्मी अय्यर ने गाना गाया है। गाने में म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। वहीं, गुलजार ने इस गाने को लिखा है।

विज्ञापन

16 of 16
नदिया चले चले रे धारा - फोटो : Social media
नदियां चले चले रे धारा
फिल्म 'सफर' के इस गाने को मन्ना डे ने गाया है। और कल्याणजी आनंदजी ने ंकपोज किया था। गाने में बताया गया है कि जीवन कहीं भी ढहरता नहीं है। इसलिए तुन्हें चलना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें