दिव्या भारती
एक ही साल में तीन हिट फिल्में
एक ही साल में तेलगु सिनेमा में एक बड़ा नाम बनने के बाद उन्हें हिंदी फिल्में ऑफर हुईं। उन्होंने 1992 और 1993 के बीच 14 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, जो हिंदी सिनेमा में एक रिकॉर्ड है। जनवरी में आई उनकी पहली हिंदी फिल्म- 'विश्वात्मा'। फिल्म का गाना 'सात समंदर पार' हिट हुआ। इसके अगले महीने आई गोविंदा और दिव्या की 'शोला और शबनम' और फिल्म हुई हिट। जुलाई में आई शाहरुख, दिव्या और ऋषि कपूर की 'दीवाना'। ये शाहरुख की पहली रिलीज थी और दिव्या भारती की एक ही साल में तीसरी हिट फिल्म। अब किसी को भी कोई शक नहीं था कि वह अगली बड़ी स्टार होंगी।