फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: साउथ के अभिनेता पर शोषण का आरोप और पृथ्वीराज-मेजर में भिड़ंत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Wed, 27 Apr 2022 08:19 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media
साउथ इंडस्ट्री, जहां एक तरफ, आए दिन नए मुकाम हासिल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वहां से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यह खबर किसी और से नहीं बल्कि मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्माता विजय बाबू से जुड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर विजय बाबू पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें 22 अप्रैल को शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Shocking: विजय बाबू पर लगा महिला के साथ शोषण का आरोप, साउथ इंडस्ट्री में मचा हंगामा

 
विज्ञापन

2 of 10
major, prithviraj - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर की रिलीज डेट
साल 2022 सिनेप्रेमी के लिए काफी खास है। इस साल कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। साउथ अभिनेता अदीवी सेष की अपकमिंग फिल्म 'मेजर' भी इस लिस्ट में शामिल है। कोरोना वायरस की वजह से फिल्म 'मेजर' की रिलीज डेट को कई बार बदला गया था और आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर बदल दिया है। अदीवी सेष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म की नई तारीख का ऐलान किया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Prithviraj VS Major: बॉक्स ऑफिस पर 'पृथ्वीराज' और ‘मेजर’ की भिड़ंत, अक्षय कुमार को टक्कर देगी साउथ की ये फिल्म

 
विज्ञापन

3 of 10
ये फिल्में होंगी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 19 फिल्में
पूरे हफ्ते काम करने के बाद वीकेंड का इंतजार सब करते हैं। इसके साथ लोग थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर हफ्ते आने वाली ये फिल्में आपके मनोरंजन का बढ़िया जरिया होती हैं। इस हफ्ते थिएटर में आपके लिए कई भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी और बंगाली में फिल्में आने वाली है, जिन्हें आप देखने की प्लानिंग कर सकते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Movies : दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म समेत इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 19 फिल्में, रामचरण की फिल्म पर टिकी सबकी नजर

 

4 of 10
runway 34, acharya, heropanti 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘हीरोपंती 2’ और ‘रनवे 34’ से आगे निकली ‘आचार्य’
एडवांस बुकिंग को अगर फिल्म के कारोबार का शुरुआती पैमाना माना जाए तो फिर एक बार साउथ का सिनेमा हिंदी सिनेमा पर भारी पड़ता दिख रहा है। ईद पर रिलीज होने के लिए कतार में लगी फिल्मों में जिन फिल्मों की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है, उनमें तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘आचार्य’ नंबर वन पर है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का उत्तर भारत में बुरा हाल है। और, अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे34’ के बारे में अभी शुरुआती आंकड़े तक बताने से सिनेमाघर वाले डर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Advance Booking: ‘हीरोपंती 2’ और ‘रनवे 34’ से आगे निकली ‘आचार्य’, हिंदी फिल्मों पर फिर भारी पड़ा साउथ सिनेमा

 
विज्ञापन

5 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैसा होगा केजीएफ का तीसरा भाग
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लोगों के दिमाग पर यश का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है कि फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में भी अच्छा कारोबार कर रही है। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म की सफलता पर बात की है। इसके साथ मीडिया को दिए साक्षात्कार में यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 3' पर भी खुलकर बात की है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म का तीसरे भाग 'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2' से भी ज्यादा धमाकेदार होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
KGF Chapter 3: रॉकी भाई ने किया खुलासा, बताया- कैसा होगा केजीएफ का तीसरा भाग?


 
विज्ञापन

6 of 10
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया
'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' साउथ फिल्मों की ही तरह रिलीज से पहले नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है । यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अगले महीने रिलीज होने वाली यह फिल्म, 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों की तरह ही एडवांस बुकिंग ले रही है। लंबा इंतजार कराने के बाद मार्वल स्टूडियोज ने फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ ही दिनों पहले शुरू की थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। यह हम नहीं बल्कि 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की एडवांस बुकिंग कह रही है, जो लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Doctor Strange 2: रिलीज से पहले 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' का शानदार कलेक्शन, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

7 of 10
चिरंजीवी - फोटो : instagram/chiranjeevikonidela
चिरंजीवी ने 33 साल बाद किया चौंका देना वाला खुलासा
मेगास्टार चिरंजीवी जल्द ही फिल्म आचार्य में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। फिल्म की प्री रिलीज कार्यक्रम में उन्होंने साल 1989 में हुई उनके साथ हुई उस घटना को याद किया जिसमें उन्होंने खुद को अपमानित महसूस किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Shocking: चिरंजीवी ने 33 साल बाद किया चौंका देना वाला खुलासा, कहा- मुझे सरकारी कार्यक्रम में किया गया था अपमानित

 

8 of 10
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : File Pic
सलमान खान की फिल्म में आयुष शर्मा की एंट्री
साजिद नाडियाडवाला अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म में अब सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की एंट्री भी हो चुकी है। बता दें कि आयुष शर्मा की शादी सलमान की बहन अर्पिता खान के साथ हुई है। ये दूसरी बार होगा जब आयुष और सलमान एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी अंतिम द फाइनल ट्रुथ में साथ नजर आई थी।

यहां पढ़ें पूरी खबर
Kbhi Eid Kabhi Diwali: 'अंतिम' के बाद 'ईद-दिवाली' भी साथ मनाएंगे सलमान और आयुष शर्मा, दूसरी बार बड़े पर्दे पर दिखेगी जोड़ी

 

9 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ का 13वें दिन का कलेक्शन
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' के हिंदी संस्करण ने 13 दिनों के भीतर ही कुल 336.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक वीकेंड पर उछाल देखने के बाद अब प्रशांत नील की फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है। एक तरफ जहां फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 18.25 और 22.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने कुल 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यहां
पढ़ें पूरी खबर
KGF Chapter 2 Collection Day 13: क्या 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी केजीएफ 2? 13वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

 
विज्ञापन

10 of 10
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के शो का बायकॉट
बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन सात लेकर आ रहे हैं। ये चैट शो दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस शो में बॉलीवुड जगत के सितारे नजर आते हैं, जिनसे करण जौहर ऐसे-ऐसे सवाल करते हैं, जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। लेकिन ये भी सच है कि समय-समय पर करण जौहर का यह चैट शो लोगों के निशाने पर आया है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि 'कॉफी विद करण सीजन 7' का भी बायकॉट किया जा रहा है। दावा है कि शो का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं सच। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Fact Check: 'कॉफी विद करण' से पहले शुरू हुआ बायकॉट करण जौहर का ट्रेंड? जानिए क्या है इस खबर की सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें