बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ इस समय अपनी फिल्म 'हीरोपंती 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अपनी आगामी फिल्म 'हीरोपंती 2' का लगातार प्रचार कर रहे हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित किया जा रहा है और टीम ने फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के गाने भी खूब धमाल मचा रहे हैं और अब जब फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं, ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई स्थित एक दरगाह पर पहुंचे।