अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट के ऑनलाइन बेचे जाने की खबर आने पर अदा शर्मा उनके बारे में की गईं कुछ टिप्पणियों से दुखी हो गई थीं। उन्हें लगा कि जो अब नहीं रहा उसके बारे में बात करना गलत है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने सोचा कि जिस व्यक्ति ने इतनी खूबसूरत फिल्में दी हैं, वो अब इस दुनिया में नहीं है तो उसके बारे में ऐसी बातें करना ठीक नहीं है। वह एक ऐसे अभिनेता थे, जिनके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। अदा ने आगे कहा कि मुझे लोगों कुछ कमेंट पसंद नहीं आए।