पुनीत इस्सर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पुनीत अपने फिल्मी एक्टिंग करियर में करीबन 150 से ज्यादा फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं लेकिन महाभारत जैसी लोकप्रियता उन्हें कभी नहीं मिली। महाभारत से जुड़े एक किस्से का जिक्र करते हुए पुनीत ने बताया था, 'एक बार हमें एक मारवाड़ी उद्योगपति ने खाने पर आमंत्रित किया। मेरे अगल-बगल में अर्जुन (महाभारत वाले) और रूपा गांगुली (द्रौपदी) बैठे हुए थे। घर की महिलाएं आतीं, वो अर्जुन को परोसतीं, फिर रूपा को और मुझे परोसे बिना बढ़ जातीं। मैंने तब घर की बुजुर्ग महिला से पूछा, 'माताजी, मुझसे कोई गलती हुई क्या।' तो उन्होंने मुझे झिड़कते हुए कहा, 'चुप रहो, तुमने पांडवों के साथ इतना बुरा क्यों किया।'