बॉलीवुड में बहुत कम हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनती है। इस तरह की फिल्में काफी दिलचस्प होती है। हिंदी में कुछ ही फिल्में ऐसी है, जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाने में भी कामयाब रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री' ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म का दूसरा भाग जल्द ही देखने को मिलेगा। वहीं, अब खबर आ रही है कि 'जना' बनकर अभिषेक बनर्जी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर हाजिर होंगे।