बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को निधन को लगभग एक साल होने वाले हैं। ऋषि तो चले गए, लेकिन उनसे जुड़े कितने ही किस्से और कहानियां हैं जो उनके फैंस हमेशा जानना चाहते हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स अक्सर ऋषि कपूर को लेकर कोई ना कोई बातें बताते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने भी ऋषि कपूर से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा साझा किया जो उन्हें बहुत पसंद हैं।