बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को इस दुनिया को अलविदा कहे काफी वक्त हो गया, लेकिन उनसे जुड़े कुछ किस्से अक्सर याद आ जाते हैं। शशि कपूर खानदान के बेटे थे जिनपर अपने अपने परिवार के नाम को रौशन करने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में काम किया था। शशि कपूर ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में दोनो की जोड़ी भी हिट थी, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी फिल्म से अमिताभ का एक सीन ही कटवा दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि शशि कपूर के ऐसा करने की आखिर वजह क्या था।