फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarya 3 Trailer: 'आर्या 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पिस्टल हाथ में लिए दुश्मनों पर वार करती दिखीं सुष्मिता

Thu, 12 Oct 2023 06:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्या 3 - फोटो : social media
'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुष्मिता सेन के डूबते करियर को फिर से उड़ान देने वाली 'आर्या' के पिछले दो सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस वेब सीरीज की कहानी से लेकर इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। ऐसे में दर्शक सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सुष्मिता सेन लगातार फैंस को सीरीज की पहली झलक सामने आने पर अपडेट दे रही थीं और आखिरकार आज 'आर्या 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
आर्या सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।  एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी चर्चित वेब सीरीज के नए सीजन के साथ लौट आई हैं। अभिनेत्री की वेब सीरीज 'आर्या 3' का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। फैंस इसके ट्रेलर का  पिछले काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे और अब 'आर्या 3' से आई सुष्मिता सेन की कहानी पहली झलक ने फैंस के दिलों में गजब का उत्साह भर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुष्मिता सेन-आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन की 'आर्या' के निर्माताओं ने वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। निर्माताओं ने सोमवार को टीजर रिलीज करने के बाद, शो का ट्रेलर जारी करके सभी फैंस को चौंका दिया है। लगभग दो मिनट के ट्रेलर में सुष्मिता सेन के किरदार को पहले से कहीं ज्यादा सशक्त और दमदार व्यक्ति के रूप में दिखाया गया, जो अपने बच्चों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए बिल्कुल तैयार है। वह अब उन गतिविधियों में शामिल हो गई है, जिन्हें वह पहले बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी।  
Sidharth Malhotra: क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंडियन पुलिस फोर्स-योद्धा एक ही दिन होगी रिलीज? जानें सच्चाई

4 of 5
आर्या 3 - फोटो : social media
इन गतिविधियों में अफीम का बिजनेस भी शामिल है। ट्रेलर देखकर साफ पता लग रहा है कि जो अफीम का जो व्यापार पहले उसके पिता के अधीन था अब वह उसके नियंत्रण में है। इन सबमें उसे सीरीज में इला अरुण और इंद्रनील सेनगुप्ता के रूप में नए विरोधियों का सामना करना पड़ता है। बड़ा सवाल यह है कि क्या वह एक बार फिर इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर अपने बच्चों को बचा पाएगी या नहीं? खैर यह तो हमें सीरीज के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्या सीरीज - फोटो : social media
बता दें कि आर्या एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अभी पिछले दो सीजन में दिखाया गया है कि आर्या के पति तेज सरीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है। इसके बाद वह पति की मौत बदला लेने के लिए माफिया गैंग ज्वाइन करती हैं। सीरीज में एक बार फिर दर्शकों को सुष्मिता सेन का धांसू अवतार देखने को मिलेगा। 'आर्या' स्पैनिश सीरीज 'पेनोजा' पर आधारित और इसका तीसरा सीजन 3 नवंबर से 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज होगा। 
Ratna Pathak Shah: स्क्रिप्ट राइटर्स पर रत्ना पाठक ने कसा तंज, फिल्मों के फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी होने पर की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें