फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो एक्टर को डेट कर चुकी हैं टीवी की 'कशिश', 6 साल बाद बॉलीवुड में करने जा रहीं वापसी

Tue, 16 Jul 2019 01:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
aamna sharif - फोटो : social media
टीवी में 'कहीं तो होगा' सीरियल की कशिश तो आपको याद ही होगी । आज कशिश यानी आमना शरीफ का बर्थडे है । आमना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी।  इस सीरियल में लीड रोल कर कशिश ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक-दो सीरियल में काम करने के बाद आमना ने कुछ फिल्मों में भी काम किया । 
विज्ञापन

2 of 6
aamna sharif - फोटो : social media
फिल्म 'आलू चाट', 'आओ विश करें' और 'एक विलेन' में आमना नजर आई थीं । खबरों की मानें तो आमना 6 साल बाद फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं । वो फिल्म 'रूही आफजा' में नज आ सकती हैं । जानते हैं लंबे समय से लाइम लाइट से दूर रहने वाली आमना इन दिनों क्या कर रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
Aamna Sharif - फोटो : instagram
आमना ने साल 2003 में टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने 'होंगे जुदा ना हम' और 'नायिका' जैसे सीरियल में काम किया था । 10 साल तक टीवी इंडस्ट्री में रहने के बाद आमना ने 2013 में करियर छोड़ने का फैसला लिया । आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी कर ली । 

4 of 6
aamna sharif
दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब आमना पारिवारिक जिंदगी में बिजी हैं । आमना 2015 में एक बेबी ब्वॉय की मां बनी थीं। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है । आमना की शादी से पहले उनकी कई एक्टर्स के साथ नजदीकियों की खबर आई थीं ।
विज्ञापन

5 of 6
kahin to hoga - फोटो : file photo
'कहीं तो होगा' के लीड एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ भी आमना शरीफ का अफेयर रहा। इसके अलावा आमना एक्टर आफताब शिवदासानी को भी डेट कर चुकी हैं । इस बात की जानकारी राजीव खंडेलवाल ने अपने एक इंटरव्यू में दी थी । यहां उनसे आमना को लेकर सवाल पूछा गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajeev khandelwal - फोटो : social media
तब उन्होंने कहा, 'मैं और आमना अब साथ नहीं हैं । हमने 3 साल साथ बिताए लेकिन अब ये रिश्ता खत्म हो चुका है । मैं उससे कुछ महीनों से टच में नहीं हूं वो फिल्मों में बिजी है उसकी डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता हूं । अगर वो किसी और को डेट कर रही है तो मैं उसके लिए खुश हूं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें