फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने उड़ाया ICC नियम का मजाक तो सोशल मीडिया पर फैंस ने पनामा मामले में घेरा

Tue, 16 Jul 2019 01:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

अमिताभ बच्चन की खेल के प्रति दीवानगी जगजाहिर है। ICC वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक जोक के जरिए सोशल मीडिया पर ICC के सुपर ओवर नियम का मजाक उड़ाया। हालांकि ICC के इस नियम को फैंस भी गलत बता रहे हैं जिसमें फैसला ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर किया जाता है। 

विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

दरअसल रविवार को हुए विश्व कप 2019 फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया। पहले न्यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड ने भी पूरे 50 ओवरों में 241 रन ही बनाए। मैच टाई हो गया और सुपर ओवर खेलना पड़ा। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के स्कोर बराबर हो गए। मगर ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैड के पास विश्व विजेता का खिताब आ गया।

विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया-आपके पास 2000 रुपये,  मेरे पास भी 2000 रुपये। आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4। बताइए कौन ज्यादा अमीर??? ICC- जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस। बिग बी के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें पनामा पेपर लीक मामले में घेर लिया।

4 of 5
अमिताभ बच्चन

यानी कि बिग बी को ICC के सुपर ओवर रूल का मजाक बनाना काफी महंगा पड़ रहा है। एक यूजर ने बिग बी को रिप्लाई करते हुए लिखा- ''मेरे पास ब्लैंक पेपर आपको पास पनामा पेपर। बताइए फ्रॉड कौन?'' एक ने लिखा- ''खुदा खैर करे, पनामा जीत जाती तो जलसा इनके घर के बाहर होता।'' एक यूजर ने लिखा- ''बात नोटों की हो रही है तो पनामा वाले भी कोई कम नहीं हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन

बता दें अमिताभ बच्चन का नाम पनामा पेपर्स मामले में आया था और इस मामले की जांच आयकर विभाग भी कर रहा है। ये पेपर्स खुलासा करते हैं कि कैसे दुनियाभर के राजनेताओं, सेलेब्रिटी और अमीर लोगों ने अपने धन को टैक्स से बचाने के लिए पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका की सेवाएं लीं। पनामा पेपर लीक मामला सबसे पहले चार अप्रैल 2016 को उजागर हुआ था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें