फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पूर्व पत्नी रीना दत्ता से मिलने गये आमिर खान, यूजर्स ने पहनावे को लेकर किया ट्रोल

Mon, 15 Nov 2021 04:55 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान रविवार रात अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के मुंबई स्थित घर के बाहर स्पॉट किये गए। रीना से मिलने के दौरान एक्टर आमिर खान धोती पैंट और टी-शर्ट पहने नजर आए। हालांकि, आमिर खान के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक भी बना रहे हैं। यूजर्स आमिर खान से पूछ रहे हैं कि रणवीर सिंह के साथ रात बिताने के बाद उन्होंने उसकी सलवार क्यों पहनी है? गौरतलब है कि सोशल मीडिया यूजर्स सेलेब्स की खींचाई करने में पीछे नहीं रहते हैं। एक यूजर ने आमिर खान की फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जहां यूजर्स आमिर को उनके पहनावे के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है-पूर्व पत्नी ने पायजामा गिफ्ट किया है?

 
विज्ञापन

2 of 5
रीना दत्ता, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर और रीना ने 18 अप्रैल 1996 में एक-दूसरे से शादी की थी। आमिर खान के रीना से दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हैं। रीना किशोरावस्था में आमिर खान की पड़ोसी थीं। अभिनेता आमिर खान ने  रीना दत्ता से शादी के 15-16 साल बाद तलाक ले लिया था। भले ही रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण से शादी की थी, लेकिन रीना से उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। वैसे अब आमिर खान और किरण राव भी एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अपने एक साक्षात्कार में आमिर खान ने कहा था कि रीना और उनकी  शादी को 16 साल हो गए थे। दोनों ही एक साथ बड़े हुए थे। उन्होंने कहा, हम दोनों शादी के वक्त बहुत छोटे थे। हमारा अलगाव हम दोनों पर कठिन था। उन्होंने कहा था कि रीना उनके दिल के बेहद करीब है। 

4 of 5
किरण राव, आमिर खान, रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर ने अपने इस इंटरव्यू में कहा था कि वह तीन से चार साल तक अकेले थे और फिर वह किरण राव से मिले। आमिर ने इस इंटरव्यू में खुद को बेहद भावुक बताया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर और किरण
आमिर का कहना था कि जब उन्होंने रीना से अलग होने का फैसला लिया तो सबसे पहले बच्चों को स्थिति के बारे में बात की। आमिर का कहना था कि रीना से तलाक लेने के बाद भी हमारा परिवार हमेशा की तरह करीब है। आमिर ने अपने इस इंटरव्यू में यह भी कहा था कि तीन महिलाएं उनके जीवन का  महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जिनमें उनकी मां, रीना और किरण शामिल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें