फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: दिल की शूटिंग पर ऐसा क्या किया आमिर ने, हॉकी लेकर दौड़ पड़ी थीं माधुरी

Mon, 07 Jun 2021 02:26 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित, आमिर खान - फोटो : instagram
सन 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल' ने दर्शकों का दिल बखूबी जीता। इस फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित की दमदार केमिस्ट्री ने लोगों को इस जोड़ी का दीवाना बना दिया। आज भी ये फिल्म और इसके गाने यादगार है। ये फिल्म तो लोगों को बहुत पसंद आई थी लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वाक्या बता रहे हैं जिसका संबंध फिल्म की शूटिंग से है और जिसकी वजह से माधुरी दीक्षित का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया था।

दिल सहित इन दो फिल्मों में किया साथ काम

माधुरी दीक्षित और आमिर खान ने 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'दिल' के अलावा 2 और फिल्मों में साथ काम किया जिसमें दीवाना मुझ सा नहीं और बॉम्बे टॉकीज शामिल है। इनकी फिल्म 'दिल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई लेकिन 'दीवाना मुझ सा नहीं' ने परदे पर औसत प्रदर्शन किया। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा खुशबू, सत्येन्द्र कपूर, बीना बैनर्जी, दिनेश हिंगू जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया। 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : Instagram
आमिर खान ने इस बात का खुलासा एक चैट शो के दौरान किया कि कैसे उन्होंने हाथ देखने के बहाने माधुरी के साथ मजाक किया। सेट पर हुए इस किस्से के बारे में बताते हुए आमिर ने कहा, "माधुरी मुझपर बहुत गुस्सा हुई थी क्योंकि सेट पर मैंने उनका हाथ देखने का नाटक किया।" आमिर ने माधुरी को कहा आप बहुत भोली हैं, भावुक है और लोग आपको बेवकूफ बनाते हैं जैसे मैं अभी बना रहा हूं और ये कहते हुए आमिर ने इस अभिनेत्री के हाथ पर थूक दिया।
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
आमिर के इस मजाक पर माधुरी दीक्षित बहुत गुस्सा हुईं और उन्होंने हॉकी स्टिक लेकर आमिर को सब जगह दौड़ा दिया। माधुरी दीक्षित ने भी ट्विटर पर अपने फैंस से बातचीत के दौरान इस बात पर मुहर लगाई  कि 'दिल' फिल्म के सेट पर वो आमिर के मजाक से बहुत अधिक नाराज हो गईं थीं और आमिर के पीछे हॉकी लेकर दौड़ पड़ी थीं।

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
साल 2016 में जब एक फैन ने ट्विटर पर माधुरी से ये पूछा कि आज तक उन्होंने सबसे अधिक शरारत कब की है तो माधुरी ने जवाब देते हुए कहा, "दिल की शूटिंग के दौरान मैं आमिर के पीछे हॉकी लेकर  दौड़ी थी, क्योंकि उन्होंने मुझपर मजाक किया था। यही सबसे ज्यादा शरारती चीज थी जो मैंने अब तक की है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
90 के दशक में  इन दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर सुपरहिट रही है और दर्शकों ने इनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया है। तीन फिल्मों के बाद ये किसी भी फिल्म में साथ नज़र नहीं आए। ऐसे बहुत ही कम अवसर होते हैं जब ये दोनों साथ में दिखाई देते हैं। आमिर की आगामी फिल्मों की करें तो वह लाल सिंह चड्डा की तैयारी में लगे हुए हैं जिसमें वह सरदार की भूमिका में दिखेंगे तो वही धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों कलर्स के डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें