आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 17 फरवरी को 19 साल की उम्र में निधन हो गया था। अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी दिवंगत सह-कलाकार सुहानी भटनागर को फरीदाबाद स्थित उनके पारिवारिक घर पर अंतिम श्रद्धांजलि दी। सुहानी के घर जाकर आमिर खान उनके परिवार से मिले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ यूजर्स ने अभिनेता को ट्रोल भी कर दिया।