आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। साथ ही अभिनेता समय-समय पर नेक काम कर लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने हिमाचल प्रदेश में हालिया आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस आपदा में विनाशकारी भूस्खलन, बड़े पैमाने पर क्षति और कई इमारतें ढहने की जानकारी है। इस बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को देखते हुए आमिर खान ने आपदा से तबाह हुए परिवारों की मदद के लिए एक धर्मार्थ भाव के रूप में आपदा राहत कोष में दान दिया है।