मर्सल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मर्सल (18 अक्तूबर 2017)
फिल्म 'मर्सल' के जरिए एटली कुमार ने तमिल इंडस्ट्री में एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस फिल्म के जरिए उनको एक बार बड़ी सफलता मिली। फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जन्म के समय अलग हो गए थे। एक जादूगर है जो अपने माता-पिता की मौत का बदला ले रहा है, और दूसरा एक प्रतिष्ठित डॉक्टर है जो अपने मरीजों से बहुत कम रकम लेता है। इस फिल्म में अभिनेता विजय तिहरी भूमिका में नजर आए थे। फिल्म के बाकी कलाकारों में सत्यराज, वडिवेलु , नित्या मेनन, काजल अग्रवाल, सामंथा रुथ प्रभु, हरीश पेराडी और कोवई सरला की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के आस पास रहा।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने शेयर किया 'आंटी से अमेजन' तक का सफर, एक्ट्रेस ने टीम को दिया धन्यवाद