आमिर खान बर्थडे सेलिब्रेशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
आमिर खान ने फिल्म 'तारे जमीं पर' का निर्देशन किया था और आगे भी वह फिल्म निर्देशन की इच्छा रखते हैं। वह कहते हैं, 'मैं एक बार फिर निर्देशन करना चाहूंगा। उस समय मैं निर्देशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं था। स्थितियां ऐसी बन गई कि मुझे फिल्म का निर्देशन करना पड़ा। लेकिन, इस बार निर्देशन की विधिवत शुरुआत करूंगा तो अभिनय पूरी तरह से छोड़ दूंगा। क्योंकि अगर निर्देशन करूंगा तो अभिनय पर मेरा दिमाग नहीं जाएगा। 'महाभारत' भी बनाने की कोशिश करेंगे, इसके अलावा बहुत अच्छी कहानियां हैं, जिस पर काम करना है।’