आमिर खान, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम की फिल्म दंगल की रिलीज को आज पांच साल पूरे हो गए हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'दंगल' भारत में बनी सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स फिल्म में से एक है। कुश्ती पर बनी इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। रियल स्टोरी पर आधारित यह फिल्म महावीर सिंह फोगाट और उनकी दो बेटियों की कहानी है, जिन्हें कुश्ती को दुनिया में नाम कमाते हुए दिखाया गया है। दोनों बेटियों का समाज विरोध करता है, लेकिन उनका पिता साथ देता है। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में इक्कीस सौ करोड़ रुपये की कमाई की थी।
न सिर्फ आमिर खान बल्कि फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी शानदार एक्टिंग की थी। तो चलिए जानते हैं अब कहां हैं दंगल के सितारे...