फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Oberoi: जब विवेक ओबेरॉय ने पिता से कहा था- मैं आपका सरनेम छोड़ दूंगा..मुझे संघर्ष करना है

Thu, 23 Dec 2021 02:19 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय से कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करने के लिए अपना उपनाम छोड़ देंगे। विवेक ने पिता से यह भी कहा था कि वह नहीं चाहते कि पिता सुरेश ओबेरॉय उनके लिए फिल्म बनाए। यह उस वक्त की बात है जब विवेक ओबेरॉय करीब 22  साल के थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री में विवेक ओबेरॉय ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से कदम रखा था।  यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसके बाद विवेक ओबेरॉय ने रोड, दम, साथिया, मस्ती, युवा, किसना: द वॉरियर पोएट, ओमकारा, शूटआउट एट लोखंडवाला, मिशन इस्तांबुल, रक्त चरित्र, बैंक चोर और पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई फिल्मों में अभिनय किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media
अपने एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वह जब 22 या 23 साल के थे उस वक्त अपने पिता के पास गये। उन्होंने पिता से कहा, मैं नहीं चाहता कि आप मेरे लिए फिल्म बनाए। इस पर उनके पिता की प्रतिक्रिया थी 'क्या तुम पागल हो?' इस पर विवेक ओबेरॉय ने कहा था, नहीं, मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि आप मेरे लिए फिल्म बनाए।
 

4 of 5
विवेक ओबेरॉय
आपने सबकुछ अपने दम पर किया। इस पर पिता सुरेश ओबेरॉय ने उनसे कहा था कि इसके लिए मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा। संघर्ष बहुत कठिन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबेरॉय
विवेक का कहना है कि यह सुनने के बाद उन्होंने अपने पिता से कहा, मैं भी संघर्ष करूंगा। इस पर पिता ने कहा, अरे तुम संघर्ष कैसे कर सकते हो? तुम सुरेश ओबेरॉय के बेटे हो'। विवेक का कहना है कि इसके बाद उन्होंने पिता से कहा था कि मैं आपका सर नेम छोड़ दूंगा। विवेक ओबेरॉय ने पिता से कहा था,  मैं सिर्फ विवेक आनंद रहूंगा और मैं संघर्ष करूंगा। मैं घर-घर जाऊंगा, मैं ऑफिस-टू-ऑफिस जाऊंगा। मैं कतारों में खड़ा रहूंगा। मैं जाऊंगा और अपने पोर्टफोलियो, पुरस्कार और प्रमाण पत्र ले जाऊंगा जो मेरे पास हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें