फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar: बड़ा हो गया 'गदर एक प्रेम कथा' का वो छोटा सरदार, जो अपनी अम्मी को लाने पाकिस्तान तक चला गया

Tue, 15 Jun 2021 05:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गदर का चाइल्ड एक्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। न सिर्फ ये फिल्म बल्कि इसके गाने भी सुपरडुपर हिट हुए थे। उस वक्त 'गदर- एक प्रेम कथा' सनी के अभिनय करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। गदर अमीषा पटेल की दूसरी फिल्म थी और उन्हें 500 लड़कियों के ऑडिशन के बाद चुना गया था। वहीं सनी देओल की तो बल्ले बल्ले हो गई थी। इस फिल्म के बाद लोग उन्हें पाकिस्तान का दुश्मन समझने लगे।

बड़ा हो गया सनी देओल और अमीषा पटेल का बेटा
इस फिल्म में एक चाइल्ड एक्टर भी था जिसने अपने अभिनय से सभी को दीवाना कर दिया था। ये चाइल्ड एक्टर कोई और नहीं बल्कि उत्कर्ष शर्मा थे। सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर में उनके बेटे चरनजीत का रोल करने वाला यह चाइल्ड एक्टर अब बड़ा हो गया है और बड़ा होकर और भी ज्यादा हैंडसम लगने लगा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Utraksh Sharma
बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म गदर ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे। फिल्म ने कमाई में भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म को हिट करने में हर किरदार का उतना ही बड़ा हाथ था जितना कि लीड एक्टर और एक्ट्रेस का रहा। इस फिल्म का वो छोटा सरदार अब इतना बड़ा हो गया है कि फिल्में भी करने लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
उत्कर्ष अब 27 साल के हो गए हैं और अपनी गुड लुकिंग के चलते काफी मशहूर हैं। उत्कर्ष का जन्म 22 मई 1994 को महाराष्ट्र में हुआ था और वह गदर एक प्रेम कथा, सिंह साहेब द ग्रेट और अपने जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। 

4 of 5
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम करने के बाद उत्कर्ष के पिता ने उन्हें पढ़ने के लिए विदेश भेज दिया। वहीं रहकर उन्होंने चार साल तक पढ़ाई की। इसके बाद जब वह वतन लौटे तब उनके पिता ने तय किया कि वो उत्कर्ष को लॉन्च करेंगे। उत्कर्ष 2018 में आई फिल्म जीनियस के लीड हीरो थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर एक प्रेमकथा का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
उत्कर्ष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें भी साझा करते हैं। फैंस को गदर 2 का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें