फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ड्रग केस में अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी और यामी गौतम को है ये बीमारी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 05 Oct 2021 08:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग्स केस मामले ने एनसीबी ने अब तक आर्यन खान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मंगलवार को चार और लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आर्यन खान सहित तीन लोगों को सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा गया है। एनसीबी ने कहा है कि इनके फोन से ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि ड्रग्स का यह रैकेट इंटरनेशनल मार्केट से जुड़ा हुआ है। आर्यन खान समेत सभी लोगों से एनसीबी इस एंगल पर भी पूछताछ करेगी।
 
विज्ञापन

2 of 10
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गिरफ्त में हैं। आर्यन रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज मे चल रही रेव पार्टी में मौजूद थे, जहां से उन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। वहीं, अब आर्यन 7 अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में हैं। इस दौरान आर्यन के साथ 8 अन्य लोग भी एनसीबी की कस्टडी में हैं और सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि क्रूज पर पार्टी करने के लिए पुलिस से कोई अनुमति नही ली गई थी। इस एंगल पर मुंबई पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।रिमांड मिलने के बाद से ही एनसीबी आर्यन से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में आर्यन ने खुलासा किया है कि, उन्हें अपने पिता शाहरुख खान से मिलने के लिए भी अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। आर्यन का ये खुलासा वाकई हैरान करने वाला है।
 
Aryan Khan Case: 'पापा इतने बिजी रहते हैं कि मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है', शाहरुख खान के बेटे आर्यन का एनसीबी के सामने कबूलनामा

 
 
विज्ञापन

3 of 10
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ 'दंगल' 'सीक्रेट सुपरस्टार' और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने अचानक फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। उन्होंने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। अब जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पिछले काफी लंबे वक्त के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।अपनी नई तस्वीर में जायरा वसीम एक पुल पर टहलती नजर आ रही हैं। बुर्का पहने जायरा ने कैमरे की ओर पीठ की है और उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा है "द वार्म अक्तूबर सन।"
 
सोशल मीडिया: बॉलीवुड छोड़ चुकीं जायरा वसीम ने पहली बार शेयर की तस्वीर, यूजर ने लिखा- अल्लाह कुर्बानी कबूल फरमाए

4 of 10
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस यामी गौतम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। उनका सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आता है। इतना ही नहीं, फैंस ने यामी को ज्यादातर न्यूड मेकअप में देखा है और यामी के इसी अंदाज की वजह से फैंस उनके दीवाने रहते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, यामी गौतम में सब कुछ परफेक्ट हैं। लेकिन ये सिर्फ फैंस का ही मानना है क्योंकि बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री स्किन की बीमारी का सामना कर रही हैं और इस बात का खुलासा खुद यामी ने सोशल मीडिया पर किया है। यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वह स्किन की एक बीमारी का सामना कर रही हैं, जिसका कोई भी इलाज नहीं है। 
 
यामी का दर्द: इस लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं यामी गौतम, शादी के चार महीने बाद किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 10
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स के मामले में होटल व्यवसायी कुणाल जानी की जमानत याचिका खारिज कर दी। एनसीबी ने उसे 30 सितंबर को खार इलाके से गिरफ्तार किया था। वह सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक है और लंबे समय से फरार था।फिलहाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी एनसीबी लगातार जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है। इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ताजा मामला शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़ा हुआ है। बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया था। अब तक इस केस में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
 
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस: होटल व्यवसायी कुणाल जानी की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन

6 of 10
Disney Films Release - फोटो : अमर उजाला मुंबई
हिंदी सिनेमा के सारे बड़े दिग्गज जब अपनी फिल्मों के लिए अगले साल के अहम शुक्रवार बुक कर चुके तो दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी बन चुकी डिज्नी ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। कंपनी की भारतीय शाखा डिज्नी इंडिया ने मंगलवार को इस साल के बाकी बचे महीनों और अगले साल के लिए अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का एलान कर दिया। मंगलवार को जिन अहम मेगा बजट फिल्मों की भारत में रिलीज डेट घोषित की गई, उनमें दिवाली पर रिलीज हो रही ‘इटर्नल्स’ के अलावा ‘डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’, ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर’ और फिल्म ‘अवतार’ की सीक्वेल की तारीखें शामिल हैं।
 
Disney Films Release: डिज्नी इंडिया ने खोला मेगा बजट फिल्मों का पिटारा, अगले साल के अंत तक रिलीज होंगी ये फिल्में


 
विज्ञापन

7 of 10
We Stand With SRK - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग केस में शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान पकड़ा गया है। मुंबई की एक अदालत ने उसे तीन दिन की एनसीबी रिमांड पर भेज दिया है। उसके साथ गिरफ्तार हुए दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में भेजा गया है। सोशल मीडिया पर आर्यन को खूब ट्रोल किया जा रहा है, साथ ही शाहरुख खान की परवरिश पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच कई बॉलावुड सितारे आर्यन के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं।वहीं शाहरुख खान के घर मन्नत में सितारों का आना जाना लगा हुआ है। सबसे पहले रविवार की रात को सलमान खान उनके घर पहुंचे। उसके बाद सोमवार देर रात करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर, नीलम कोठारी समेत कई सितारे शाहरुख और गौरी के घर पहुंचे हैं। वहीं कुछ सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन दिखाया है।
 
Aryan Khan: 'आर्यन बच्चा है वो बस गलत समय पर वहां था', शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़ी हुई इंडस्ट्री, जानिए किसने क्या कहा

 

8 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स केस में आर्यन खान को सात अक्तूबर तक की एनसीबी हिरासत मिली है। उनकी जमानत के लिए शाहरुख खान ने  मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को केस दिया लेकिन उनकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुई। एनसीबी ने इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एनसीबी ने कहा है कि इनके फोन से ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि ड्रग्स का यह रैकेट इंटरनैशनल मार्केट से जुड़ा हुआ है।इतना ही नहीं जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि क्रूज पर जो ड्रग्स आया था, वह क्रिप्टो करेंसी के जरिए से खरीदा गया था। आर्यन खान समेत सभी लोगों से एनसीबी इस एंगल पर भी पूछताछ करेगी।
 
Aryan Khan Drugs Case: क्रिप्टो करेंसी के जरिए खरीदा गया था क्रूज पर ड्रग्स, एनसीबी करेगी आर्यन खान से इस एंगल पर पूछताछ

9 of 10
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग्स मामले में फंसे आर्यन समेत तीन लोगों को मुंबई कोर्ट ने एनसीबी कस्टडी में भेजा है। आर्यन खान मामले में अब पुलिस का बयान सामने आया है। क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के साथ-साथ मुंबई पुलिस ने मंगलवार को अपनी जांच कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्रूज पर होने वाली इस पार्टी के लिए पुलिस से लिखित में किसी भी तरह की इजाजत नहीं ली गई थी और न ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया था। इसी के साथ इस मामले में अब पुलिस भी यह पता लगाएगी कि क्रूज को किस तरह की अनुमति मिली थी और किसने इस पार्टी का आयोजन किया था। 
 
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान केस में मुंबई पुलिस का बयान, कहा- नहीं ली गई थी क्रूज पर पार्टी की अनुमति

 
विज्ञापन

10 of 10
लिटिल थिंग्स- मीनाक्षी सुंदरेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल दिवाली पर बड़े परदे के इंतजार में बैठे फिल्म दर्शकों के लिए डिजिटल मनोरंजन जगत ने भी फुलझड़ियों की तैयारी शुरू कर दी है। निर्माता करण जौहर की डिजिटल कंपनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट इस दिन अपनी फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने जा रही है। निर्देशक विवेक सोनी की इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा एवं अभिमन्यु दासानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के 4 नवंबर को और मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘इटर्नल्स’ के 5 नवंबर को रिलीज होने का ऐलान हो चुका है। नेटफ्लिक्स का दावा है कि यह नवविवाहित जोड़ी दर्शकोंको एक खूबसूरत सफर पर ले जाएगी और ये दर्शकों को बिल्कुल अपने सफर जैसा लगेगा। टुडम (TUDUM) ग्लोबल फैन इवेंट में इस जोड़ी की एक झलक पाने के बाद से ही इस फिल्म का दर्शकों को काफी इंतजार रहा है। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को इसके 5 नवंबर 2021 को प्रीमियर का एलान किया।
 
Meenakshi Sundareshwar: दिवाली के लिए करण जौहर लाए एक अतरंगी प्रेम कहानी, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें