बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह साउथ की अभिनेत्रियां भी काफी पॉपुलर हैं। बॉलीवुड स्टार्स की तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज भी काफी हाई प्रोफाइल होते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। इन्होंने अभिनय के दम पर एक मुकाम हासिल किया है। हिंदी में अब ज्यादातर फिल्में साउथ की फिल्मों का ही रीमेक बनकर सामने आ रही हैं। लेकिन दर्शक जिन एक्ट्रेसेज को दक्षिण भारतीय समझ रहे हैं, दरअसल, वे देश के अलग-अलग राज्य से तो हैं लेकिन दक्षिण भारत से तो बिल्कुल भी नहीं हैं.. लेकिन फिर भी लोग इन्हें दक्षिण भारत का समझ लेते हैं, चलिए आज हम आपकी गलतफहमी दूर कर देते हैं।
भूमिका चावला
सलमान खान के साथ तेरे नाम और कई साउथ इंडियन फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं भूमिका चावला दक्षिण भारतीय नहीं है। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था।