फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चप्पल बेचने वाले के साथ गुफ्तगू करते नजर आए सोनू सूद, डिस्काउंट मांगने पर मिला ये जवाब

Sat, 07 Aug 2021 10:30 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चप्पल वाले से बात करते नजर आए सोनू सूद - फोटो : Instagram
'मसीहा', 'रियल लाइफ हीरो', 'धरती का भगवान' आजकल लोग अभिनेता सोनू सूद को इन नामों से भी पुकारने लगे हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जब लोग कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। अभिनेता ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। चाहे देश में हो या विदेश में सोनू सूद के नाम का परचम लहरा रहा है। सोनू ने अब तक ना जाने कितने लोगों को घर पहुंचाया, कितने लोगों का इलाज करवाया और सुविधाएं पहुंचाई। वहीं सोनू सूद एक पारिवारिक व्यक्ति हैं जो समाज सेवा के साथ साथ घर पर भी अपना पूरा समय देते हैं। इसके साथ ही वे फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सोनू का एक और फनी वीडियो सामने आया है।

सोनू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक मजेदार वीडियो शेयर की है जिसमें वो ठेले पर एक चप्पल बेचने वाले से गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं। सोनू का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएंं भी देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
सोनू ने जो वीडियो शेयर किया उसमें आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच मजेदार बातें हो रही हैं। इस दौरान वे उससे चप्पलों का दाम पूछते हैं और डिस्काउंट के लिए पूछते हैं। सोनू सूद से मिलकर वो शख्स भी काफी खुश है। बातचीत के दौरान सोनू इसी दौरान मजाक में पूछ लेते हैं कि मेरे नाम पर आप इन चप्पलों पर कितना डिस्काउंट दोगे।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
इसके जवाब में ठेले वाला कहता है कि वो सोनू सूद के नाम पर 20 पर्सेंट का डिस्काउंट खरीदारों को दे देगा। इसपर दोनों लोग हंसने लग जाते हैं।
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही सोनू सूद ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वे इस ठेले से चप्पल खरीदें। सोनू वीडियो में ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि उनका नाम अगर आप लेंगें तो तो चप्पल पर डिस्काउंट भी मिलेगा। सोनू सूद ने वीडियो के साथ ही कैप्शन में लिखा कि- हमारा चप्पल शोरूम। मेरे नाम पर 20 पर्सेंट का डिस्काउंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। आखिरी बार सोनू रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में विलेन के किरदार में नजर आए थे। अब सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म से मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। साथ ही सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें