फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unbeatable Stree 2: तारा सिंह का हथौड़ा चकनाचूर, अब ‘स्त्री 2’ तोड़ेगी ‘कल्कि 2898 एडी’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड

Thu, 22 Aug 2024 07:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2-कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड बनाम साउथ! दोनों सिनेमा अपने-अपने स्तर पर कमाल का काम कर रहे हैं, लेकिन आए दिन दोनों ही आमने-सामने रहते हैं। हाल ही में उत्तर और दक्षिण सिनेमा की इस बहस को फिर से हवा मिल गई है। एक इंटरव्यू में एक्टर अरशद वारसी ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और उसके लीड एक्टर प्रभास पर ऐसी टिप्पणी की है कि साउथ के तमाम सितारे प्रभास के समर्थन में उतर आए हैं। खैर...हम तो कहेंगे कि हर बार की तरह यह मामला जल्द खत्म हो। फिलहाल बात करतें हैं इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' की।
विज्ञापन

2 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
इन दिनों आप किसी से सिनेमाघर में कोई फिल्म देखने का सुझाव मांगेंगे तो 'स्त्री 2' का नाम सुझाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है। इसकी रिलीज को हफ्ताभर पूरा हो चुका है। पहले हफ्ते की कमाई में इसने 'गदर 2' के तारा सिंह का हथौड़ा टेढ़ा कर दिया है। 'स्त्री 2' की पहले सप्ताह की कमाई सनी देओल की फिल्म से ज्यादा हुई है। दिलचस्प बात यह है कि अब यह फिल्म प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' का लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ने की कगार पर है।
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2-गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आंकड़ों के मुताबिक अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' ने पहले सप्ताह में 289.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी और सनी देओल अभिनीत 'गदर 2' पहले सप्ताह के कलेक्शन से तुलना करें तो 'स्त्री 2' आगे निकल चुकी है। 'गदर 2' ने पहले सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर 284.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि फाइनल आंकड़े आने तक संभवतः 'स्त्री 2' रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को भी पहले सप्ताह की कमाई में पीछे छोड़ दे।
India’s Best Dancer 4: आकांक्षा के डांस की मुरीद हुईं करिश्मा कपूर, तारीफ में इन सितारों से कर डाली तुलना

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब बात करते हैं 'कल्कि 2898 एडी' के लाइफटाइम कलेक्शन की तो इस फिल्म का हिंदी पट्टी में लाइफटाइम कलेक्शन 'स्त्री 2' के पहले सप्ताह की कमाई से बस थोड़ा ही ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी' का लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन 294.25 करोड़ रुपये है। 'स्त्री 2' का जादू अभी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और अभी यह लंबा चलने वाला है। अगले दो दिनों में हो सकता है कि फिल्म 'कल्कि' का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ डाले।
Kalki 2898 AD: 'वे बहुत दयालु थे..,' कल्कि 2898 एडी के सेट पर अमिताभ बच्चन के धैर्य ने जीता नाग अश्विन का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा की इस साल कोई फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बहुत खास नहीं चली है। कलेक्शन के मामले में इस साल 'कल्कि' ने ही हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस रेस में श्रद्धा कपूर की फिल्म आगे निकलती दिख रही है। बात करें प्रभास पर अरशद वारसी की टिप्पणी की तो उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास उन्हें जोकर लग रहे थे। इस पर एक्टर नानी ने प्रभास का बचाव करते हुए कहा, 'जिस शख्स की आप बात कर रहे हैं, उन्हें जिंदगी की अब तक की शायद सबसे ज्यादा पब्लिसिटी उन्हें मिली है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें