श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघर में दर्शकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली है। 'स्त्री' का सीक्वल छह साल के अंतराल के बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुआ, जिसे समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया तो मिली ही, साथ ही प्रशंसकों ने फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी को भी खूब सराहा। बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म की सफलता पर टीम को धन्यवाद दिया। वहीं अब सनी देओल ने भी 'स्त्री 2' पर अपना प्यार लुटाया और फिल्म की दमदार सफलता पर टीम को बधाई भी दी।