फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: खेल के मैदान में भी दमखम दिखा चुके हैं ये सितारे, जानें आपके पसंदीदा कलाकार खेलते हैं कौन सा खेल?

Fri, 17 May 2024 08:39 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
खेल में भी अव्वल हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता की बॉलीवुड बहुमुखी प्रतिभाओं से भरा हुआ है। हिंदी सिनेमा के कलाकार ना सिर्फ अभिनय में माहिर हैं बल्कि वह कई तरह की अन्य चीजों में भी पारंगत हैं। फिल्मों में धुआंधार एक्शन करने वाले हमारे सितारे खेल के मैदान में भी अव्वल हैं। ये सितारे खेल में भी रुचि रखते हैं और उन्हें खेलते भी हैं। आज हम ऐसे ही सितारों की बात करने जा रहे हैं, जो खेल खेलने में भी आगे हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी खिलाड़ी हैं। उन्होंने ‘मार्शल आर्ट’ के खेल में महारत हासिल की है। अभिनेता को ‘तायक्वांडो’ में ब्लैक बेल्ट मिल चुका है। इसी वजह से अभिनेता अपनी फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक स्टंट और एक्शन बड़ी ही आसानी से कर ले जाते हैं।
20 करोड़ के करीब पहुंची KOTPOTA, जानें आठवें दिन की कमाई

विज्ञापन

3 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम अपनी बॉडी और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह एक शानदार अभिनेता हैं। लेकिन क्या आपको पता है जॉन अब्राहम को फुटबाल से बहुत प्यार है। फिल्मों के अलावा वह खेल को काफी बढ़ावा देते हैं। 

4 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने अपने अभिनय के दम पर प्रशंसकों की तगड़ी संख्या जमा कर ली है। ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर के अभिनय की बहुत सराहना की गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर एक फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं और वह फुटबॉल के मैचों के लिए चैरिटी भी करते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनय के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह जितनी खूबसूरत हैं उतना ही शानदार अभिनय भी करती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं अभिनय में अपना करियर बनाने से पहले वह क्या करती थीं? दीपिका पादुकोण राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। उन्होंने अपने स्कूल और राज्य का कई मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

रणदीप हुड्डा

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हमेशा अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अभिनेता ना सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि वह एक योग्य घुड़सवार भी हैं। रणदीप ने कई सारी घुड़सवारी की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।
शनाया के बोल्ड अवतार और चित्रांगदा की हॉटनेस ने बटोरीं सुर्खियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें