हेमा मालिनी और उनकी मां
- फोटो : एक्स @dreamgirlhema
हेमा मालिनी
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने एक्स अकाउंट पर मां के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी मां के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, मां वह है जो सभी की जगह ले सकती है, लेकिन मां की जगह कोई नहीं ले सकता।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपनी मां के प्रति विशेष आभार व्यक्त करती हूं, जो जीवन भर मेरे लिए चट्टान की तरह खड़ी रहीं और जिन्होंने वर्षों तक मेरे भाग्य को आकार दिया। वह मुझ पर नजर रखती हैं और ऊपर से मेरा मार्गदर्शन करती रहती हैं। अम्मा को धन्यवाद।’