फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Karwa Chauth: ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां रखती हैं करवा चौथ का व्रत, ऐश्वर्या-प्रियंका-शिल्पा का नाम शामिल

Tue, 15 Oct 2024 06:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करवा चौथ का व्रत सुहागन स्त्रियां अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रविवार के दिन है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, शिल्पा शेट्टी और भी कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ का व्रत - फोटो : इंस्टाग्राम
करवा चौथ का व्रत सुहागन स्त्रियां अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रविवार के दिन है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, शिल्पा शेट्टी और भी कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा और राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां करवा चौथ का त्योहार रखती आई हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी नवंबर 2009 में हुई थी। दोनों की शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं। शिल्पा हर साल राज के लिए करवा चौथ का व्रत रखती आई हैं। शादी के बाद राज और शिल्पा ने साल 2012 में बेटे वियान का वेलकम किया था। इसके बाद साल 2019 में कपल के घर बेटी समीशा कुंद्रा का जन्म (सरोगेसी के जरिए) हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन संग 7 फेरे लिए थे। शादी के 4 साल बाद 16 नवंबर 2011 को ऐश और अभिषेक बेटी के माता पिता बने। बेटी का नाम उन्होंने आराध्या बच्चन रखा। ऐश्वर्या हर साल पति अभिषेक के लिए करवा चौथ का व्रत रखती आई हैं। हर बार ऐश्वर्या की करवा चौथ की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होती आई हैं।

4 of 7
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कियारा आडवाणी ने साल 7 फरवरी, 2023 को बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। यह दूसरा साल है जब कियारा, सिद्धार्थ के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उनकी पिछले साल करवा चौथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
परिणीति चोपड़ा और राघव - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
अब बात करते हैं परिणीति चोपड़ा की। परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल 24 सितंबर 2023 को राघव चड्ढा से शादी की थी। शादी के बाद परि ने भी अपने पति राघव के लिए व्रत रखा था। इस साल भी परि राघव के लिए व्रत रखेंगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह की शादी इस साल 21 फरवरी को जैकी भगनानी के साथ हुई है। यह रकुल का पहला करवा चौथ व्रत होगा। दर्शकों को बेसब्री से इस साल रकुल के करवा चौथ के लुक का इंतजार है।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक का धांसू टीजर हुआ जारी, गाने को हिट बनाने पिटबुल-दिलजीत आए साथ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से साल 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी का क्रेज उस वक्त सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी देखने को मिला था। प्रियंका विदेश में रहती हैं, लेकिन वह अपनी भारतीय परंपरा को कभी नहीं भूली। प्रियंका पति निक के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। प्रियंका ने जोधपुर के उमेद भवन में बेहद रॉयल वेडिंग की थी। शादी में दोनों शाही लुक में नजर आए थे। 
Citadel Hunny Bunny Trailer: एक्शन से भरपूर दिखा सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर, पहली बार साथ दिखेंगे सामंथा-वरुण
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें