फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी, 'ब्रह्मास्त्र 2' में अमृता के किरदार में लौटेंगीं दीपिका

Sun, 25 Aug 2024 11:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने के बाद दीपिका जल्द ही काम पर लौटेंगी क्योंकि उनके बगैर कई फिल्में अधूरी हैं, जिनमें शामिल 'कल्कि 2898 एडी 2' और 'ब्रम्हास्त्र 2' जैसी कई आगामी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
सबसे पहले बार करें निर्देशक रेहित शेट्टी की आगामी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' की तो इसकी शूटिंग दीपिका ने छुट्टियों पर जाने से पहले पूरी कर ली थी। 'सिंघम अगेन' में दीपिका शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी, जो एक पुलिसवाली के रोल में गुड्डों को सबक सिखाती नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। अर्जुन और दीपिका के अलावा फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कल्कि 2898 एडी' की आपार सफलता के बाद इसका सीक्वल भी जल्द आएगा। 'कल्कि 2898 एडी 2' को लेकर कई जानकारी सामने आती रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार. फिल्म के सीक्वल में प्रभास और दीपिका पादुकोण का रोल बेहद अहम होगा। हालांकि, फिल्म को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'द इंटर्न' में दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। तो वहीं 'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका, अमृता के किरदार में वापसी करेंगी। अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म के सीक्वल में दीपिका अभिनेता रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
'पठान 2' में दीपिका फिर से एक बार शाहरुख खान के साथ एक्शन करती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में शाररुख के साथ एक बार फिर से दीपिका की जोड़ी प्रशंसकों को देखने को मिलेगी। 
Stree 2: जब आयुष्मान खुराना ने फिल्म के इंटरवल के दौरान अपारशक्ति को किया फोन, बोले- यार ये क्या है..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें