14 अगस्त की रात को रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' लगातार सफलता की सिढ़ी चढ़ती चली जा रही है। मैडॉक की पांचवीं फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के झंडे गाढ़ती नजर आ रही है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान अपारशक्ति खुराना ने खुलासा किया है कि आयुष्मान खुराना ने उन्हें फिल्म पर अपना फैसला देने के लिए 'स्त्री 2' के इंटरवल के दौरान ही फोन कर दिया था और उनका बयान वह सब था, जो एक भाई अपने भाई से सुनना चाहता है।

विज्ञापन
2 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्त्री 2' इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों के करियर में मील का पत्थर साबित हो रही है। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 500 रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है और दर्शकों से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में बिट्टू का किरदार निभाने वाले अपारशक्ति खुराना ने अपने भाई और अभिनेता आयुष्मान खुराना की प्रतिक्रिया को याद किया जब उन्होंने 'स्त्री 2' देखी थी।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान अपारशक्ति ने कहा, ''यार उनका (आयुष्मान खुराना) तो इंटरवल में ही कॉल आ गया था, उन्होंने कहा वाह यार ये क्या है, हिट है हिट है हिट है। मेरी पत्नी, भाभी, मां और भैया एक साथ फिल्म देखने गए और मैं उसी समय दिल्ली में प्रमोशन कर रहा था। तो टचवुड, बहुत अच्छा रिएक्शन था।''
4 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
अपारशक्ति ने आगे कहा कि उनके सभी दोस्त, परिजन, साथी और आस-पास के लोग 'स्त्री 2' की रिलीज के बाद लगातार उन्हें कॉल और मैसेज कर रहे हैं। अपारशक्ति ने कहा, "एक हफ्ते में 400 करोड़ का बिजनेस करना, हमारे जैसे साधारण यूनिट के लिए टचवुड बहुत बड़ी बात है। ऐसा नहीं है कि फिल्म में कोई सुपर डुपर स्टार है, लेकिन नंबर देखना दिलचस्प है।"
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने 'स्त्री 3' के निर्माण की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भाग 3 की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार है, और 'स्त्री 3' के फ्लोर पर आने तक मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में बहुत कुछ बनाया जाना बाकी है। अपारशक्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि इसमें कुछ साल लग सकते हैं। लेकिन इसमें छह साल नहीं लगेंगे, यह पक्का है। छह साल इंतजार नहीं करेंगे।"
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी को नीरेन भट्ट ने लिखा है और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने मिलकर इसका निर्माण किया है। 2018 की फिल्म 'स्त्री' का यह सीक्वल मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। वहीं 'स्त्री 2' में वरुण धवन, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया जैसे कई अभिनेताओं ने फिल्म में कैमियो किया है। Janmashtami 2024: कृष्णमय हैं ये सितारे, कृष्ण जन्माष्टमी पर बांसुरीवाले कान्हा की भक्ति में लीन